आमेट. उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के तत्वावधान में उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहन देने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उद्यमियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को पंचायत समिति आमेट के महाराणा प्रताप सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना, डॉ. बी.आर. अंबेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, एक जिला एक उत्पाद नीति, एमएसएमई पॉलिसी, ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (RIPS) तथा एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी उद्योगपतियों एवं उद्यमियों को दी गई।
प्शिक्षक जगदीश व्यास एवं राकेश लखारा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं की पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं उद्योग-व्यापार के विकास में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने तथा नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
सेमिनार में उपस्थित उद्योगपतियों एवं व्यापारियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार, निवेश, उद्यम स्थापना, विपणन एवं निर्यात को बढ़ावा देने के अवसरों से अवगत कराया गया।
Kishan paliwal. M. Ajnabee