देश में 75 लाख परिवारों का कटा LPG गैस सिलेंडर कनेक्शन : यह जानकारी आपके लिए जरूरी

विज्ञापन

नई दिल्ली. अगर आप LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है. बड़ी बात ये है कि देश में एलपीजी गैस कनेक्शन की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट में उज्जवला योजना के भी हजारों लाभार्थी शामिल हैं. 

ग्राहकों की संख्या में आई कमी

बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में ग्राहकों की संख्या में कमी क्यों आई है? जानकारी के मुताबिक, सख्त वेरिफिकेशन प्रोसेस के कारण 10 साल में पहली बार ग्राहकों की संख्या में कमी आई है. अगर बात करें कारण की तो सबसे पहला कारण तो यह है कि सरकार ने घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है.

अगर किसी ग्राहक की ई-केवाईसी पूरी नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बंद की जा सकती है और सिलेंडर की बुकिंग में भी दिक्कत आ सकती है. दूसरा कारण OTP आधारित सिलेंडर डिलीवरी को माना जा रहा है. इस प्रोसेस की मदद से ऐसे फर्जी कनेक्शनों की पहचान की जा रही है और उन्हें रोकने में भी सहायता मिल रही है. यानी इन दो कारणों की वजह से एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों की संख्या में कमी आई है.

मिडिल ईस्ट तनाव से पड़ा असर

जानने वाली बात ये भी है कि मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से भी एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर असर पड़ा. क्योंकि भारत अपनी कुल जरूरत का आधे से ज्यादा हिस्सा दूसरे देशों से आयात करता है. ऐसे में सप्लाई पर असर पड़ने की वजह से भी देश में इस साल एलपीजी सिलेंडर के दाम कई बार बढ़ाए गए. यही कारण है कि अब सरकार पीएनजी कनेक्शन पर बढ़ावा दे रही है, ताकि एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता कम की जा सके. 

बता दें कि चालू फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत से अभी तक लगभग 75 लाख एलपीजी ग्राहक कम हो चुके हैं. ऐसे में अहम सवाल ये उठता है कि आखिर ग्राहकों के कम होने के पीछे का कारण क्या है?

उज्जवला योजना के लाभार्थी भी शामिल

बता दें कि चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से अभी तक लगभग 75 लाख ग्राहक कम हुए हैं. बड़ी बात ये है कि इनमें करीब 60 हजार उज्जवला लाभार्थी भी शामिल हैं. 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook