इंदौर. मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के संकेत मिल रहे. इस बार इंदौर नगर पालिक निगम में भी कई अधिकारियों को बदले जाने के संकेत के बीच निगम गलियारों में चर्चा जोरों से हो रही है, कौन-कौन जा रहा है, प्रशासनिक सर्जरी वैसे भी इंदौर निगम में नहीं होने से कई अधिकारियों ने सत्ता से जूडे़ वरिष्ठ नेताओं के फोन उठना बंद कर दिए थे...
खुब मनमानी के चलते इंदौर नबंर वन से पिछड़ा...सड़कों में गड्े इतने हो गए है कि कौन सी सड़क पर चले जनता परेशान हो गई...बेलगाम अधिकारी मनमानी करते हुए...इंदौर को गर्त में ले जा रहे है...यातायत की स्थिति किसी से छिपी नहीं है...चारों तरफ सुबह से ही जाम लग जाता है...चौराहे पर सीसीटीवी केमरे तैनात करके खुद का शुभ-लाभ का इंतजार करते रहते हैं, ये किसी से छिपा नहीं है. पुरा नगर भाजपा से समर्पित और पीड़ित हो चुका है...जनता बोलने लग गई है, कि इंदौर इसलिए नहीं सौंपा ना कि विकास के नाम पर हमारा ही नाश करों...
मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के संकेत मिल रहे. मुख्यमंत्री के विदेश जाने से पहले सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता. सूत्र तो यह भी कह रहे हैं कि आज कल में आ सकती है, बड़ी तबादला सूची सूची में कई ACS, PS, कमिश्नर और कलेक्टरों के प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है. मुख्यमंत्री 23 नवंबर 2026 को विदेश उड़ान भरने से पहले इसके आदेश जारी कर सकते है.
मध्य प्रदेश में दो सप्ताह से प्रशासनिक फेरबदल टल रहा है. सूत्र बताते हैं कि इस फेरबदल को गुरुवार रात ही अंजाम देने की योजना थी, लेकिन मुख्यमंत्री की दिन भर रही व्यस्तताओं की वजह से इसे टाल दिया गया है. पता चला है कि अब शनिवार को मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से इस संबंध में फाइनल चर्चा करने वाले हैं.
खास बात यह है कि अब तक यह भी होता आया है कि जब मुख्यमंत्री किसी विदेशी दौरे पर रवाना होते हैं, तो अहम प्रशासनिक फेरबदल को हरी झंडी देकर जाते हैं. सूत्रों की मानें तो इस फेरबदल में चार अपर मुख्य सचिव, 4 से 5 प्रमुख सचिव, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम के संभागयुक्त और खरगोन, खंडवा, नीमच समेत दर्जन कलेक्टर भी सरकार के रडार पर आ सकते हैं.