इंदौर. एक कलियुगी ने बेटे ने प्रापर्टी विवाद में पहले अपने पिता की हत्या की और उसका शव फेंका फिर बाद में बहन का भी दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी.
मामला तंबोली बाखल का है, जहां रहने वाले हर्ष यादव और उसके एक नाबालिग दोस्त ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. बताया जाता है कि तंबोली बाखल में ही उनकी 60 लाख की प्रापर्टी थी. दोनों बाप-बेटे रिक्शा चलाते थे. हर्ष ने अपने नाबालिग साथी की मदद से अपने पिता राजू यादव उम्र 50 साल की पहले हत्या की और उसका शव जम्बूर्डी हप्सी में फेंक आए.
बाद में उसने घर आकर अपनी बहन हर्षिता यादव उम्र 20 वर्ष की भी उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. हालांकि पुलिस ने हत्या में शामिल नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी फरार हैं.