मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के चुनाव संपन्न : श्री कार्तिकेय चौहान अध्यक्ष, महासचिव श्री सतीश जोशी निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन

अनिल बागोरा-कैलाश पालीवाल

भोपाल. मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ की साधारण एवं चुनावी सभा आज दिनांक 11.10.2026 को केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (ICAR-CIAE), नबीबाग, भोपाल में आयोजित की गई।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट श्री दिलीप मालवीय द्वारा नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट के अंतर्गत चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई, जिसमें 2026-2030 सत्र के लिए प्रबंध कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार है:

  • अध्यक्ष : श्री कार्तिकेय चौहान
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्री अनवर खान
  • उपाध्यक्ष : विधायक श्री आशीष शर्मा एवं श्री राम पांडे
  • महासचिव : श्री सतीश जोशी
  • कोषाध्यक्ष : श्री विशाल शर्मा
  • संयुक्त सचिव : श्री डी.आर. सिंह, श्री राजेश शुक्ला
  • कार्यकारिणी सदस्य : श्री आशीष सिंह, श्री भूपेन्द्र कांत, श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी, मेरिट खिलाड़ी कु. श्वेता शर्मा, श्री कृष्णानंद (रीवा)

बैठक में विभिन्न आयु वर्गों की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप आयोजित कराने की स्वीकृति प्रदान की गई तथा संघ की वैधानिक स्थिति के संबंध में सदन को विस्तृत जानकारी दी गई।

अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के उपरांत अपने प्रथम उद्बोधन में श्री कार्तिकेय चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में वॉलीबॉल के समग्र विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन तथा जिला एसोसिएशनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मध्यप्रदेश वॉलीबॉल खेल नीति 2026 का ड्राफ्ट शीघ्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मध्यप्रदेश वॉलीबॉल का रोडमैप तैयार कर प्रदेश के हर जिले में इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। इस अवसर पर 33 जिला संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पालीवाल समाज इंदौर के समाजसेवी श्री सतीश जोशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने पर पालीवाल समाज में हर्ष

मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के चुनाव में पालीवाल समाज इंदौर के समाजसेवी श्री सतीश जोशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने पर पालीवाल समाज में हर्ष की लहर छा गई. श्री सतीश जोशी हमेेशा अपने कामों को लेकर कर्मठ, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक अपनी सेवाएं प्रदान करते रहते है, आप कई पदों पर रहकर, जिम्मेदारी पूर्वक अपना दायित्व निभाते हैं. 

आप ने पालीवाल समाज में हमेशा एक सूत्र में पिरोने का काम किया...आपकी इस उपलब्धि पर पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री राकेश जोशी,  उपाध्यक्ष श्री भोलीराम पुरोहित, सचिव श्री ललित पालीवाल, सह सचिव श्री सुरेश जोशी, कोषाध्यक्ष श्री दीनदयाल जोशी, उपकोषाध्यक्ष श्री अभिषेक उपाध्याय एवं प्रबंध कार्यकारिणी श्री लक्ष्मण जोशी, श्री ओम प्रकाश जोशी, श्री हरिश जोशी, श्री वासुदेव पुरोहित, श्री पवन जोशी के साथ पूर्व अध्यक्ष श्री मुकेश जोशी सहित पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल किरण, पालीवाल सखी, पालीवाल न्यूज, इंदौर मेरी पहचान मीडिया समूह सहित कई समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook