कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अजिता शर्मा बड़ी सादड़ी पंचायत समिति की नई प्रधान निर्वाचित हुईं : पारुदेवी मेनारिया को चुनाव में दी शिकस्त

विज्ञापन

पूर्व प्रधान नंदलाल मेनारिया की पत्नी पारुदेवी मेनारिया को चुनाव में दी शिकस्त

प्रतापगढ़. (रिपोर्ट: चन्द्रशेखर मेहता)

पंचायतीराज चुनाव में बड़ी सादड़ी पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस की श्रीमती अजिता शर्मा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। युवा नेता एवं समाजसेवी उमेश शर्मा के नेतृत्व और राजस्थान के वरिष्ठ नेता उदयलाल आंजना के मार्गदर्शन में लड़े गए इस चुनाव में कांग्रेस ने 17 में से 14 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा को मात्र 3 सीटों से संतोष करना पड़ा।

निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, प्रधान पद के मतदान में अजिता शर्मा को 14 मत प्राप्त हुए, वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की पारुदेवी मेनारिया को केवल 3 मत मिले। इस प्रकार अजिता शर्मा 11 मतों के बड़े अंतर से प्रधान निर्वाचित हुईं। इससे पूर्व वार्ड नंबर 3 से पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में अजिता शर्मा ने पूर्व प्रधान नंदलाल मेनारिया की पत्नी पारुदेवी मेनारिया को हराकर बड़ी जीत हासिल की थी।

परिवार की समृद्ध राजनीतिक विरासत

अखिल भारतीय मेनारिया समाज के पूर्व उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर मेहता ने बताया कि पारसोली निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर रामलाल शर्मा की समाजसेवा और सादगी की विरासत को उनके पुत्र उमेश शर्मा ने आगे बढ़ाया। उमेश शर्मा 2010 में चित्तौड़गढ़ जिले के सबसे युवा सरपंच बने और 2015 से 2020 तक उप-प्रधान रहे। इसके बाद 2020 से 2026 तक उनकी माता श्रीमती धापू देवी उप-सरपंच रहीं। 2021 में उनकी पत्नी अजिता शर्मा पंचायत समिति सदस्य बनीं और अब प्रधान पद पर आसीन हुई हैं।

अपनी जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रधान अजिता शर्मा ने कहा कि जनता ने जो विश्वास और भारी जनमत दिया है, उसी ऊर्जा के साथ वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सदैव संकल्पबद्ध और समर्पित रहेंगी।

जनता के विश्वास की ऐतिहासिक जीत

  • बड़ी सादड़ी पंचायत समिति के प्रधान पद पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अजिता शर्मा जी ने 11 मतों के विशाल अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की है। 17 में से 14 सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराना क्षेत्र की जनता के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रमाण है।
  • वरिष्ठ नेता श्री उदयलाल आंजना जी के मार्गदर्शन और युवा नेता उमेश शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में मिली यह जीत हर कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी की जीत है। इस अभूतपूर्व जनमत के लिए बड़ी सादड़ी की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार! 
  • बड़ी सादड़ी पंचायत समिति में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद 'प्रधान पं.स. बड़ीसादड़ी' की पट्टिका लहराकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते युवा नेता उमेश शर्मा व जश्न मनाते कार्यकर्ता।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook