AIBE-XXII अखिल भारतीय बार परीक्षा-22 आज रविवार को संपन्न होगी : डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन

इन्दौर. 

इन्दौर अभिभाषक संघ, इन्दौर के पूर्व-अध्यक्ष अभिभाषक गोपाल कचोलिया ने बताया है कि अखिल भारतीय बार परीक्षा-22 (AIBE-XXII) आज दिनांक 29/11/2026, रविवार को सम्पन्न होगी।

बार कौंसिल ऑफ इंडिया ट्रस्ट (बार कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित) की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड जानकारी के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड अखिल भारतीय बार परीक्षा की अधिकृत वेबसाइट allindiabarexamination.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2009 के बाद विधि-स्नातक की उपाधि उत्तीर्ण करने वाले व्यक्तियों को विधि-व्यवसाय करने के लिए बार कौंसिल ऑफ इंडिया, नई-दिल्ली द्वारा प्रदान किया जाने वाला विधि-व्यवसाय करने का प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस - C.O.P.) और सनद प्राप्त करने के लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण करना अत्यंत जरूरी है।

गोपाल कचोलिया ने बताया है कि इस परीक्षा में सम्पूर्ण भारत से डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनमें राज्य अधिवक्ता परिषद में अधिवक्ता के रूप में अपना नामांकन करवा चुके नवीन अधिवक्ता, विधि-स्नातक की उपाधि उत्तीर्ण कर चुके व्यक्ति और एल.एल.बी. अंतिम वर्ष के अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं।

जो विद्यार्थी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में एक से लेकर पांच सेमेस्टर तक के सभी सेमेस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, और पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थी जो एक से लेकर नौ सेमेस्टर तक सभी सेमेस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, जो बिना बैकलॉग के अंतिम सेमेस्टर से पहले के सभी सेमेस्टर उत्तीर्ण कर चुके हैं, इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के परीक्षार्थी को 45% और एस.सी./एस.टी. वर्ग के परीक्षार्थी को 40% अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को अपने साथ अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट और वैध परिचय-पत्र लेकर जाना जरूरी है।

  • - गोपाल कचोलिया : अभिभाषक :  पूर्व-अध्यक्ष, इन्दौर अभिभाषक संघ, इन्दौर, M. 9827094681
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook