मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज पिछले कुछ समय से चल रही भागदौड़ से राहत मिलेगी। शांतिपूर्ण वातावरण में रहने से आपको नई ऊर्जा और जीवन शक्ति का अहसास होगा। कलात्मक और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि जगाने का यह सही समय है। बच्चों के साथ कुछ समय बिताना जरूरी है, उनकी गतिविधियों और कंपनी पर नजर रखें। अपनी किसी भी समस्या पर किसी करीबी दोस्त से चर्चा करें। इस समय व्यापार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। घर में उचित व्यवस्था और सामंजस्य बना रहेगा। थकान से माइग्रेन या सर्वाइकल दर्द हो सकता है।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज आपके व्यक्तित्व के सामने विरोधियों की हार होगी और आप अपना काम ठीक से पूरा कर पाएंगे। जिन क्षेत्रों में आप परिश्रम कर रहे हैं उनमें कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। इस समय अपने बजट का ध्यान रखें। घर से जुड़े किसी काम में खर्च ज्यादा हो सकता है। किसी के प्रति नकारात्मक विचार न रखें। साझेदारी से जुड़ा कारोबार पहले की तरह चलता रहेगा। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज इस समय ग्रहों की स्थिति आपको वित्तीय योजनाओं से संबंधित कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करने की चेतावनी दे रही है। फालतू के कामों में समय बर्बाद न करें। घर में बड़े बुजुर्गों के साथ किसी के विवाह से जुड़ी बात हो सकती है। दूसरों पर बहुत अधिक भरोसा करना और उनकी बातों में आना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। गलत मनोरंजन के कारण युवा अपने करियर से जुड़ा कोई नुकसान कर सकते हैं। व्यापार में कोई नया कार्य परियोजना वर्तमान परिस्थितियों के कारण सफल नहीं होगी।
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज आपका समय उत्कृष्ट है। करियर, अध्यात्म और धर्म की उन्नति में आप अपनी क्षमताओं का सही उपयोग कर पाएंगे। आपकी संवेदनशीलता आपको समाज में सम्मान दिलाएगी। कभी-कभी बिना वजह छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आने पर घर का माहौल खराब हो सकता है। अपने इस दोष को दूर करना आवश्यक है। व्यापार में सफलता का समय है। आपके काम की गति बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। डायबिटीज के मरीज हैं तो अपना अधिक ख्याल रखें, परेशानी बढ़ने की आशंका है।
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज स्थान परिवर्तन को लेकर कोई योजना बना रहे हैं तो उस काम को शुरू करने के लिए आज का समय सही है। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। किसी करीबी की सलाह आपको कई परेशानियों से निजात दिलाएगी। किसी भी अनुचित कार्य में रुचि न लें, क्योंकि इनकी वजह से कोई अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार के सदस्यों का अनुभव और सहयोग आपके लिए अधिक फायदेमंद रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में अधिक गंभीर और सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज इस समय आप अपने आसपास की स्थितियों में कुछ बदलाव का अनुभव करेंगे। इस बदलाव का आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको बस अपनी ऊर्जा एकत्र करने और फिर से नई नीतियां बनाने की जरूरत है। किसी बड़े और सम्मानित व्यक्ति से वाद-विवाद या मतभेद न होने दें। जान लें कि मेहनत करने से ही किस्मत साथ देती है। व्यापार में कुछ सकारात्मक और लाभकारी गतिविधियां होंगी। परिवार में वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें।
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज आपके पक्ष में रहेगी लेकिन भावनाओं के बजाय बुद्धि और विवेक से काम लेंगे तो बेहतर रहेगा। कोई दोस्त या कोई करीबी घर अचानक आ सकता है। इस समय आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। शांति से स्थिति पर चर्चा करें। कार्यक्षेत्र या सामाजिक जीवन में गुस्सा और जल्दबाजी आपके लिए हानिकारक हो सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका नियंत्रण रहेगा। घर में छोटी-बड़ी नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें अन्यथा सिरदर्द और थकान जैसी स्थितियां हो सकती हैं।
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज आत्म चिंतन और आत्म विश्लेषण का समय है। अपने सिद्धांतों के अनुसार कार्य करें, इसी तरह सफलता भी मिलेगी। नौकरी और इंटरव्यू आदि में छात्रों के लिए सफलता का योग बनता जा रहा है। किसी महत्वपूर्ण चीज के खोने या चोरी होने का डर है। चल रहे व्यापारिक कार्यों में किसी वजह से रुकावट आ सकती है। इस समय व्यापार से संबंधित बाहरी गतिविधियों पर अधिक ध्यान दें। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों दोनों में किसी तरह की गलतफहमी हो सकती है, ध्यान रखें।
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज संपत्ति से जुड़ा कोई भी कार्य करने के लिए आज का समय बहुत ही अनुकूल है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बनेगा और शांति का अनुभव भी होगा। किसी प्रिय मित्र से उपहार का आदान-प्रदान हो सकता है। नौकरी पेशा जातक और व्यापारी इस समय अपनी मानसिक स्थिति को मजबूत रखें। कार्यक्षेत्र में जल्द ही स्थितियां सामान्य हो जाएगी। समस्याओं से डरने की बजाय उनका समाधान खोजने की कोशिश करें। घर का माहौल मधुर और अनुशासित रहेगा।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज इस समय भाग्य आपको हर स्थिति से लड़ने की शक्ति दे रहा है। समय का सदुपयोग करें। अपने निर्णय को सर्वोपरि रखें। दूसरों पर भरोसा करना ठीक नहीं होगा। सभी जिम्मेदारियों को अपने ऊपर लेने के बजाय साझा करना सीखें। क्योंकि, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से आपकी निजी गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। व्यापार में आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित फल मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। काम के साथ-साथ उचित आराम भी जरूरी है।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज आपको लगेगा कि कोई दैवीय शक्ति आपके लिए काम कर रही है। आप अपने आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से कोई भी उपलब्धि हासिल करने में सक्षम होंगे। कुछ नकारात्मक स्थितियां सामने आएंगी, लेकिन आप उन्हें आसानी से हल करने में सक्षम होंगे। इस समय बच्चों का सही तरीके से मार्गदर्शन करना बहुत जरूरी है। व्यापार के लिहाज से स्थिति काफी अनुकूल है। परिवार के लोगों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में कुछ समय बिताएंगे।
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज पिछले कुछ समय से चली आ रही कोई समस्या आज हल हो जाएगी। लंबे समय के बाद दोस्तों का साथ मिलने से सभी को खुशी और उत्साह का अनुभव होगा। बच्चों को काम और पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन करें, इससे उनका आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपके द्वारा कही गई कोई भी नकारात्मक बात किसी प्रिय मित्र को निराश कर सकती है। व्यापार से जुड़े सभी कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे हो सकते हैं। पति-पत्नी के संबंध मधुर होंगे और स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
-
"ज़िन्दगी भीगी कागज की तरह हो गई, ना लिखने लायक रही ना जलाने लायक...!
-
"तू हंस, तू मुस्कुरा और रोना कम कर दे... जिंदा है तू, जिंदगी की नाक में दम कर दे..!! -
"दुख सुनाऊँ और तमाशा बन जाऊँ, बेहतर है मुस्कुराऊँ और खामोश रह जाऊँ..! -
"जिनके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ होता है...उनको "रूठने" और "टूटने" का हक नहीं होता...! -
"जिंदगी...जी लीजिए साहब, एक दिन...प्रोग्राम आपका होगा, पर उसमें...आप नहीं होंगे...! -
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!