रतलाम (जगदीश राठौर)
मध्य प्रदेश में जिलों की सीमाओं के पुनर्गठन की कवायद के बीच रतलाम जिले के जावरा को जिला बनाने की करीब 28 वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है। स्थानीय विधायक व जन चेतना मंच संरक्षक डॉ. राजेंद्र पांडेय और जनचेतना मंच जावरा के सभी अन्य संरक्षकों, परामर्शदाताओं व अन्य पदाधिकारीगण द्वारा जावरा, पिपलोदा, ताल व आलोट तहसील को मिलाकर जावरा को जिला बनाने को लेकर मध्य प्रदेश शासन के समक्ष अनेक मर्तबा प्रस्ताव भेजा गया है.
अब मध्य प्रदेश में 44 साल के बाद प्रशासनिक सीमाओं के नए सिरे से निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है और जिला पुनर्गठन आयोग मध्य प्रदेश के सभी जिलों की भौगोलिक स्थिति आबादी तहसीलों की दूरी तथा प्रशासनिक सुविधाओं का आंकलन कर रहा है, तो जावरा की दावेदारी को भी कॉफी प्रबल माना जा रहा है.
रतलाम जिले की जावरा तहसील मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील व अनेक जिला स्तरीय सुविधाएं विद्यमान है. जावरा को जिला बनाने की मांग पर शासन गंभीरता से विचार कर रहा है, जावरा में लंबे समय से आसपास के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र के लिए व्यवस्था परिवर्तन एवं प्रशासनिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है. ऐसे में जावरा को जिला बनाने की मांग को केवल राजनीतिक प्रस्ताव मानकर नजर अंदाज नहीं किया जा सकता.
इसके लिए जावरा, पिपलोदा, ताल एवं आलोट क्षेत्र की आबादी व तहसीलों की जनसंख्या, भौगोलिक दूरी, प्रशासनिक जरूरत और आर्थिक व्यवस्था का निष्पक्ष आकलन जरूरी है, मध्य प्रदेश में जब सीमाओ के पुनर्गठन और पुराने जिलों की सीमाएं बदलने की तैयारी है. तो जावरा को जिला बनाने की मांग पर फैसला अब पूरी तरह आयोग के लिए महत्वपूर्ण सवाल बन गया है.
दरअसल मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में आने वाले दिनों में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसकी नींव करीब 44 साल बाद रखी जा रही है. मध्य प्रदेश के जिलों और संभागों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण करने की तैयारी ने राजनीति और प्रशासनिक हलको में हलचल बढ़ा दी है. सवाल सिर्फ नए जिले बनाने का नहीं बल्कि 28 वर्ष पुरानी मांग एवं प्रशासनिक व्यवस्था की सीमाओं को बदलने का है.
बढ़ती आबादी तहसीलों की भौगोलिक दूरी प्रशासनिक मुख्यालय तक आम जनता की पहुंच और सरकारी कामकाज की सुगमता यह महत्वपूर्ण बिंदुओं को आधार बनाकर प्रशासनिक आयोग प्रदेश के 55 जिलों का सर्वे कर चुका है. जानकारी मिली है कि अभी तक 50 जिलों का सर्वे हो चुका है, शेष जिलों का सर्वे पूरा होने के बाद संभाग स्तर पर सुझाव आमंत्रित कर जिला पुनर्गठन आयोग के अनुरूप सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले जिले की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का बताया जा रहा है. यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो मध्यप्रदेश के प्रशासनिक नक्शे की सर्जरी होकर नक्शा ही पूरी तरह बदले स्वरूप में नजर आ सकता है.
दरअसल मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में आने वाले दिनों में ऐसा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसकी नींव करीब 44 साल बाद पुनः स्थापित की जा रही है. मध्य प्रदेश के जिलों एवं संभागों की सीमाओं का नए सदस्य निर्धारण करने की तैयारी ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलको में हलचल बढ़ा दी है.
सवाल सिर्फ नए जिले बनाने का नहीं बल्कि दशकों से चली आ रही पूरी प्रशासनिक व्यवस्था की सीमाओं को बदलने का है. आबादी में तहसीलों की भौगोलिक दूरी, प्रशासनिक मुख्यालयों तक आम जनता की पहुंच और सरकारी काम काज की सुगमता जैसे मुद्दों को आधार बनाकर जिला पुनर्गठन आयोग मध्य प्रदेश के 55 जिलों का सर्वे कर रहा है.
जानकारी के अनुसार 50 जिलों का सर्वे पूरा हो चुका है इन जिलो का सर्वे पूरा होने के बाद संभाग स्तर पर सुझाव और आपत्ति आमंत्रित की जाएगी. सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028 में विधानसभा चुनाव से पहले सीमाओं के पुनर्गठन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का बताया जा रहा है, यदि इस प्रस्ताव की मंजूरी मिलती है तो मध्य प्रदेश का प्रशासनिक नक्शा 44 वर्षों के बाद पूरी तरह बदला हुआ नजर आ सकता है.
हालांकि इन प्रस्ताव पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है, जिला पुनर्गठन आयोग आबादी, तहसीलों की दूरी व भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक सुविधाओं के आधार पर ध्यान दे रहा है लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल है कि क्या सिर्फ जिला मुख्यालय घोषित करने से जनता की समस्याएं समाप्त हो जाएगी यदि प्रस्ताव जमीन पर उतरता है, तो यह जावरा के लिए महत्वपूर्ण बात है. इसके अलावा कुछ जिलों को मौजूदा संभाग में भी हटाकर दूसरे संभागों में शामिल करने की संभावना तलाशी जा रही है.
यानी कि बदलाव केवल नए जिले बनने तक सिविल नहीं रहेगा, बल्कि पुराने संभागों की भौगोलिक प्रशासनिक सीमाएं भी प्रभावित हो सकती है. 1982 के बाद पहली बार सीमाओं की बड़ी सर्जरी में पिछली बार वर्ष 1982 में जिलों और संभागों की प्रशासनिक सीमाओं का व्यापक पुनर्गठन नहीं हुआ. वर्ष 2018 के विधानसभा के बाद टीकमगढ़ अलग कर निवाड़ी को प्रदेश का जिला बनाया गया. इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर को जिला बनाया गया.
सरकार का फैसला तय करेगा कि मध्य प्रदेश का प्रशासनिक नक्शा कितना बदलेगा
इस तरह मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़कर 55 हो गई, अब आयोग का फोकस केवल जिलों की संख्या बढ़ने पर नहीं बल्कि प्रशासनिक सीमाओं को वर्तमान जरूरत के अनुरूप बनाने पर जोर है. आयोग की बैठकों का दौर व जनता की राय भी होगी महत्वपूर्ण प्रशासनिक इकाई आयोग के प्रमुख एसएन मिश्रा के अनुसार पुनर्गठन का आधार जनता की सुविधा ,स्थानीय आवश्यकता और बेहतर प्रशासन होगा. आयोग मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बैठक कर चुका है और इंदौर 51 वां जिला है, जहां अधिकारियों के साथ चर्चा की गई.
सर्वे में सभी संभाग स्तर पर सुझाव एवं आपत्तियों की प्रक्रिया के बाद पुनर्गठन की तस्वीर स्पष्ट होगी. ऐसे में सरकार को स्पष्ट करना होगा कि नए जिलों के गठन से आम जनता को कितना वास्तविक लाभ मिलेगा. फिलहाल मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सीमाओं की बड़ी सर्जरी की तैयारी ही आगामी समय में आयोग की रिपोर्ट और सरकार का फैसला तय करेगा कि मध्य प्रदेश का प्रशासनिक नक्शा कितना बदलेगा.