कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश : लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद सहायक ग्रेड-3 मनीष श्रीवास्तव निलंबित

विज्ञापन

इंदौर. 

रिश्वत के मामले में लोकायुक्त  की कार्रवाई के बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री शिवम वर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सांवेर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 मनीष श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार ग्राम उजालिया तहसील देपालपुर निवासी एक आवेदक  द्वारा अपनी भूमि के सीमांकन एवं नक्शा दुरुस्ती के लंबित आवेदन के संबंध में रिश्वत मांगने की शिकायत की गई थी।शिकायत के परीक्षण एवं कार्रवाई विवरण के आधार पर लोकायुक्त  संभाग इंदौर से प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त प्रकरण में मनीष श्रीवास्तव द्वारा आवेदक से 2 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया।

शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त द्वारा 27 नवम्बर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7(क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, जिला इंदौर निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook