आज सोना-चांदी कितना सस्ता हुआ : भारी गिरावट से सराफा बाजार में हलचल

विज्ञापन

इंदौर. सुबह 10 बजे के आसपास सोने में लगभग 300 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। वहीं चांदी में लगभग 600 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट है। आइए जानते हैं कि देशभर में आज सोना-चांदी कितना सस्ता हुआ है?

इंदौर सराफा बाजार में मजबूत अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों के चलते सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट (Comex) के दबाव के कारण स्थानीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव टूटे हैं। हालांकि, निचले स्तर पर सटोरियों और खरीदारों की सक्रियता से चांदी में हल्का सुधार भी देखा गया है।

ताजा अपडेट के अनुसार इंदौर मार्केट में आज के भाव इस प्रकार हैं:

• सोना (केडबरी): ₹1,48,650 प्रति 10 ग्राम

• चांदी (चौरसा): ₹2,23,400 प्रति किलोग्राम (गुरुवार को यह ₹2,14,000 के स्तर पर भी बोली गई थी)

कीमतों में गिरावट के मुख्य कारण

• मजबूत अमेरिकी डॉलर: डॉलर इंडेक्स पिछले 18 महीनों के उच्चतम स्तर के करीब बना हुआ है, जिससे सोने पर दबाव है।

 

• वैश्विक संकेत: कॉमेक्स पर सोना वायदा घटकर $4,182 प्रति औंस और चांदी वायदा $60.36 प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है।

Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?

एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59,261 रुपये चल रही है। इसमें 345 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,58,816 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,59,498 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट से सराफा बाजार में हलचल बढ़ गई है। अप्रैल में करीब 4.10 लाख रुपये प्रति किलो के उच्चतम स्तर तक पहुंचने वाली चांदी अब फिसलकर 2.11 लाख रुपये के आसपास आ गई है।

 कितना है चांदी का भाव?

एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम इस समय 2,78,244 रुपये चल रहा है। इसमें 344 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,76,897 रुपये प्रति किलो का लो और 2,78,900 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। 

हालिया गिरावट के दौरान मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भाव 2.08 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। इस तरह चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 49 प्रतिशत नीचे आ चुकी है। कीमतों में आए इस बदलाव के बाद कानपुर के सराफा कारोबारियों और ग्राहकों की नजर बाजार के अगले रुख पर टिकी है।

चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता को प्रमुख वजह माना जा रहा है। बुलियन कारोबारी व ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा के अनुसार, महंगाई का दबाव बने रहने पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती टलने या आगे दरें बढ़ने की आशंका निवेशकों को सतर्क कर रही है।

सराफा बाजार कमेटी नयागंज के रवि गुप्ता के अनुसार, चांदी के भाव में आई गिरावट के बाद त्योहारी सीजन में खरीदारी करने वाले ग्राहकों की नजर अब कीमतों पर है। दीपावली तक बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना है। इससे कारोबार में उछाल आने के आसार कम हैं।

चांदी का भाव 22 दिसंबर 2025 को 2,11,000 रुपये किलो था। दिसंबर में ही कीमतें बढ़ने लगी थीं और अप्रैल में भाव 4.10 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था। सोना भी आज 145000 रुपये प्रति दस ग्राम तक आ गया है जबकि इसका भी उच्चतम स्तर 1,82,000 रुपये तक जा चुका है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook