दैनिक भास्कर में श्री सौरभ इंद्रलाल जी व्यास (ग्राम. मांड का खेड़ा) की खबर मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित हुई. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी, इंदौर के लिए गर्व का क्षण.
- टाइम्स ऑफ इंदौर
- पालीवाल सखी
- लड़खड़ाती दुनिया
- पालीवाल वाणी
- पालीवाल गौरव
- श्री सांवरिया रामायण मंडल
- सांवरिया पैनल
- जय जगदीश सेवा संगठन
- श्री संगमेश्वर महादेव मंडल
परिवार के सक्रिय सदस्य श्री सौरभ इंद्रलाल जी व्यास ने बिना किसी विधिक पृष्ठ भूमि के बिना किसी वकील की मदद लिए, इन परसन के रूप में केंद्रीय प्रशासनिक प्राधिकरण ओर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) में बहस कर जीत हासिल की.
"कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता,
एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों।"
- श्री सौरभ इंद्रलाल जी व्यास (मांड का खेड़ा)
- श्री शुभम् इंद्रलाल व्यास
- ग्राम.मांड का खेड़ा
गर्व का क्षण : आराध्य देव चारभुजा नाथ कृपा
ग्राम मांड का खेड़ा के होनहार युवा श्री सौरभ इंद्रलाल जी व्यास ने आज यह सिद्ध कर दिया कि हौसले के आगे कोई डिग्री छोटी नहीं होती. बिना किसी विधिक पृष्ठभूमि और बिना वकील के, इन-पर्सन (स्वयं) के रूप में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, इंदौर खंडपीठ तक अपनी लड़ाई लड़ी और सत्य की जीत हासिल की. आज दैनिक भास्कर के मुख्य पृष्ठ पर यह खबर प्रकाशित होना, पूरे पालीवाल समाज के लिए गौरव की बात है.
आपने न केवल अपनी नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि हजारों संगीत के विद्यार्थियों के लिए 'समकक्ष योग्यता' का द्वार खोल दिया. आपके जज्बे को सलाम. आराध्य देव श्री चारभुजा नाथ की कृपा आप पर सदैव बनी रहे.
- श्री शुभम् इंद्रलाल व्यास एवं समस्त परिवार को हार्दिक बधाई.