शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री किशनलाल जी पुरोहित का निधन : अंतिम यात्रा कल

विज्ञापन

इंदौर.

पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी कामा के वरिष्ठ समाज सेवी श्री किशन लाल जी पुरोहित (ग्राम. कामा) का आज दिनांक 7 अक्टुबर 2026 बुधवार को निधन हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 8 अक्टुबर 2026 गुरूवार को सुबह 10.00 बजे निज निवास 220, हाईलिंक एक्सटेंशन (वेंदात स्कुल) छोटा बागड़दा इंदौर, मध्य प्रदेश से प्रस्थान होकर रामबाग इंदौर मुक्तिधाम जाएगी.

आप सर्वश्री ब्रह्मलीन भंवर लाल पुरोहित, ब्रह्मलीन सेवा राम पुरोहित एवं शंकर लाल पुरोहित के छोटे भाई, सोहन लाल पुरोहित (कप्तान) के बडे भाई व नरेन्द्र पुरोहित के पूज्यनीय पिताजी तथा ब्रह्मलीन प्रदीप पुरोहित व गिरीश पुरोहित, विनोद पुरोहित, ब्रह्मलीन अरूण पुरोहित और हरीश पुरोहित के काकाजी, मयंक पुरोहित, निखिल पुरोहित के बड़े पापाजी, खुशाल पुरोहित, विशाल पुरोहित, धुव्र पुरोहित, करण पुरोहित, लविस पुरोहित, शिवम् पुरोहित के दादाजी एवं ब्रह्मलीन सुखलाल जोशी, मदनलाल जोशी (ग्राम. आमली) के बहनोई थे. 

उक्त जानकारी पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के समाजसेवी धर्मेन्द्र जोशी (ग्राम. आमली) एवं सोशल मीडिया के जादूगर श्री कैलाश भोलीराम जी दवे ने पालीवाल वाणी को दी. शोकाकुल परिवार,

दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं पुरोहित परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति

सूचना रू पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी   समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.

Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406 

 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook