उदयपुर. पालीवाल ब्राह्मण समाज उदयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकर लाल पिता ब्रह्मलीन रेवाशंकर जी पालीवाल का कल दिनांक 8 अक्टुबर 2026 गुरूवार को उदयपुर में निधन हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा आज 9 अक्टुबर 2026 शुकवार को सुबह 10.00 बजे निज निवास गणेश नगर, पायड़ा उदयपुर, राजस्थान से प्रस्थान होकर पायड़ा (आयड़ संग्रहालय के समाने) मुक्तिधाम जाएगी.
आप सर्वश्री किशनलाल पालीवाल के पूज्यनीय पिताजी एवं ऋषिलाल पालीवाल, देवीलाल पालीवाल, मीठालाल पालीवाल के बड़े भाई साहब तथा वंश पालीवाल के दादाजी थे. उक्त जानकारी पालीवाल समाज उदयुपर की समाजसेविका श्रीमती तारादेवी पालीवाल एवं श्री मनीष पालीवाल नाथद्वारा ने पालीवाल वाणी को दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं पालीवाल परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति
सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.
Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406