श्री राजेश पालीवाल आमेट के उपचेयरमैन का इंदौर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी आमेट जिला राजसमंद, राजस्थान समाजसेवी एवं नवनिर्वाचित पार्षद श्री राजेश पालीवाल को राजस्थान के राजसमंद जिला में स्थित आमेट नगर पालिका का उपाध्यक्ष (उप चेयरमैन) चुना गया हैं. उनके निर्वाचित होने पर जगह-जगह पालीवाल समाज द्वारा श्री राजेश पालीवाल का भव्य स्वागत का सिलसिला निरंतर जारी है.

आज इसी कड़ी श्री राजेश पालीवाल आमेट उप चेयरमैन का इंदौर आगमन होने पर पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री भुरालाल व्यास, पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम दवे, श्री भंवरलाल पुरोहित, श्री गोपीलाल व्यास, श्री लक्ष्मीनारायण व्यास, श्री कन्हैयालाल व्यास, श्री धर्मनारायण पुरोहित, श्री रमेश दवे, श्री सुरेश दवे, श्री मुकेश व्यास, श्री राजेश पुरोहित, पालीवाल वाणी प्रबंध संपादक श्री अनिल बागोरा, पत्रकार श्री शेखर बागोरा, श्री बाबु पुरोहित, श्री धर्मेन्द्र पुरोहित, श्री विजय बागोरा, सोशल मीडिया के जादुगर श्री कैलाश भोलीराम दवे, कमलेश बागोरा सहित कई समाजसेवियों ने स्वागत करते हुए माँ अहिल्याबाई होलकर का मेमेंटो एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया.   

श्री राजेश पालीवाल आमेट उप चेयरमैन को पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल किरण, पालीवाल सखी, पालीवाल न्यूज, इंदौर मेरी पहचान मीडिया समूह सहित कई समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई देते हुए, उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

Anil Bagora-Sunil paliwal

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook