इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के समाजसेवी श्री कमल वर्दीशंकर जी भट्ट (ग्राम. आमेट) का कल दिनांक 4 अक्टूबर 2026 रविवार को आकस्मिक निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 5 अक्टूबर 2026 सोमवार को दोपहर 1:30 बजे निज निवास 16 सूर्य सुशांत कॉलोनी, (राजस्थान कला मंदिर के सामने वाली गली) खजराना रोड, इंदौर, मध्य प्रदेश से खजराना मुक्तिधाम इंदौर जाएगी.
आप सर्वश्री विजय भट्ट, बालकृष्ण भट्ट के छोटे भाई, गिरीश भट्ट के बड़े भाई एवं सक्षम भट्ट के पूजनीय पिताजी थे. उपरोंक्त जानकारी समाजसेवक श्री शिवनारायण पुरोहित, श्री घनश्याम व्यास, एवं श्री पुरूषोत्तम दवे (अंकल) ने पालीवाल वाणी को दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं भट्ट परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति
सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.
Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406