सवाल-आखिर अशोक गहलोत अपनी जुबान पर कितने दिन ठीक रहेंगे? : सचिन पायलट की राजनीतिक हैसियत

विज्ञापन

अब गहलोत और सचिन पायलट की राजनीतिक हैसियत में बहुत फर्क है...

जयपुर. 7 अक्टूबर 2026 को जयपुर में पंचायत चुनाव के मद्देनजर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कैंपन कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश्  प्रभारी सुखजिदंर सिंह रंधावा, प्रदेश अयक्ष गोविंद सिंह डोटासारा, प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ साथ अन्य नेता भी शामिल हुए। मीडिया में कैंपन कमेटी की बैठक की खबर से ज्यादा चर्चा पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच हुए मजाकिया अंदाज की हुई।

गहलोत ने पायलट का हाथ पकड़ते हुए रंधावा से कहा कि पंजाब में पायलट आपके इंचार्ज है। इस पर पायलट ने गहलोत से कहा, आप तो राजस्थान, पंजाब सभी के इंचार्ज है। इस पर गहलोत ने कहा कि मैं तो परमानेंट इंचार्ज हंू। इस मजाकिया अंदाज से गहलोत ने यह दिखाने का प्रयास किया कि वे सचिन पायलट का सम्मान करते हैं और उनका पायलट के साथ विवाद नहीं है।

लेकिन सवाल उठता है कि आखिर गहलोत अपनी जुबान पर कितने दिन टिके रकेंगे? 7 अक्टूबर से पहले भी कई अवसर आए, जब गहलोत ने पायलट के साथ मित्रता प्रदशित की, लेकिन हर बार मित्रता प्रदर्शन के बाद गहलोत ने पायलट के लिए अमर्यादित शब्दों को इस्तेमाल सार्वजनिक तौर पर किया। वर्ष 2020 में जब पायलट कांग्रेस के 18 विधायकों को लेकर मानेसर चले गए थे, तब गहलोत ने पायलट को नकारा, धोखेबाज, गद्दार मक्कार तक कहा।

यहां तक कि आरोप लगाया कि पायलट समर्थक विधायकों ने भाजपा से 35-35 करोड़ रुपए लिए हैं। पायलट के इस कृत्य को अशोक गहलोत अक्सर उजागर करते रहते हैं। गहलोत ने पिछले दिनों ही कहा कि पायलट ब 2020 वाली गलती फिर से नहीं करेंगे। देखना होगा कि 7 अक्टूबर को जो मित्रता वाला प्रदर्शन किया गया, उस पर अशोक गहलोत कब पानी फेरते हैं। मौजूदा समय में गहलोत और पायलट की राजनीतिक हैसियत में बहुत फर्क है। गहलोत के पास कांग्रेस संगठन में कोई पद नहीं है और वे गंाधी परिवार से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। जबकि पायलट राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ साथ पंजाब के प्रभारी है। इसके साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पायलट पर पूरा भरोसा कर रहे हैं। 

S.P.MITTAL BLOGGER

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook