विनर्स ऐकैडमी : स्काउट गाइड का दीक्षा संस्कार समारोह संपन्न

विज्ञापन

अनिल बागोरा

इंदौर. विनर्स ऐकैडमी 105 अरिहंत नगर इंदौर में दिनांक 8 अक्टूबर 2026 गुरुवार को प्रातः 11.00 बजे विद्यालय प्रांगण में स्काउट गाइड का दीक्षा संस्कार समारोह आयोजित किया गया. 

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था सचिव एडवोकेट श्री कैलाश चंद्र वर्मा एवं स्काउट गाइड शिक्षक प्रमोद गंगराड़े एवं श्री राजेश नरगेर तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कामाक्षी सावंत द्वारा माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयाण्

तद!पश्चात स्काउट गाइड ध्वज फहराया गया और स्काउट और गाइड को शपथ दिलाई गई तथा प्रतिज्ञा दोहराई गई, इसके साथ ही स्काउट  विद्यार्थियों को श्री प्रमोद गंगराड़े द्वारा स्कार्फ एवं श्री राजेश नरगेर द्वारा बेच तथा संस्था सचिव श्री कैलाश चंद्र वर्मा द्वारा केप पहनाकर उनका दीक्षा संस्कार कार्यक्रम संपन्न कराया गया. 

स्काउट गाइड को तिलक लगाकर विजय भव का आशीर्वाद दिया गया. गाइड्स को संस्था की शिक्षिका एवं कोषाध्यक्ष सुश्री विजेता वर्मा द्वारा स्कार्फ एवं बेच पहनकर दीक्षा संस्कार संपन्न किया गया. विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook