भादवा माता. नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज इंदौर के सुप्रसिद्व समाजसेवी श्री राजेश नागदा एवं पत्रकार श्री मोहन नागदा ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि नागदा-मेनारिया समाज भादवा माता के समस्त समाजजनों को अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि नागदा समाज के समाजसेवी श्री प्रकाश जी पिता ब्रह्मलीन नानालाल जी नागदा का आज निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 शनिवार को सुबह 11.00 बजे निज निवास से प्रस्थान होकर भादवा माता मोक्षधाम जाएगी.
आप सर्वश्री डमरलाल नागदा के भतीजे, विजय नागदा के बड़े भाई, परशराम नागदा के भाई एवं पुरण नागदा, औंकर नागदा के काकाजी तथा अभिषेक नागदा के पूज्यनीय पिता जी थे.
भावपूर्ण श्रद्धांजलि...: दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह, नागदा मेनारिया समाज की संवेदनाएं नागदा परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति
सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.
अमर रहे...विन्रम श्रद्वाजंलि:
नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज की सामाजिक गतिविधियों में हमेशा तत्पर रहकर समाज के लिए कार्य करने वाले भादवा माता के श्री प्रकाश नागदा का आज अकस्मात निधन हो गया. यह घटना दिल को एकदम आघात लगने जैसी है, क्योंकि हम सब के बीच श्री प्रकाश नागदा हमेशा एक हंसमुख चेहरे के रूप में सबके साथ मिलनसार रहकर, व्यवहार करते थे.
सबके साथ हंसकर बात करना यह उनके व्यवहार में शामिल था. आज सुबह तबीयत खराब होने के चलते, उन्हें नीमच ले जाया गया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. यह घटना सबके इसलिए आघात पहुंचाने जैसी घटना हैं.
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शान्तिः!