सर्व समाज के नाम से ज्ञापन में नागदा समाज के नाम का दुरुपयोग करने वाले दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाए : आज होगी बैठक

विज्ञापन

19 अक्टूबर को 11.00 बजे गांधी वाटिका में समाजजनों की आवश्यक बैठक आहुत

नीमच. विगत दिनों हिंगोरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर श्री मनीष पिता चंद्रशेखर नागदा आदि समाज के लोगों के साथ भाजपा जिला पदाधिकारी श्री रोशन वर्मा सहित कुछ लोगों के विवाद का मामला सामने आया और उसके बाद एक तरफा कार्रवाई की घटना सामने आना और उसके बाद सर्व समाज के नाम से ज्ञापन में नागदा समाज का दुरुपयोग करना निंदनीय एवं अपराधिक घटना है, जो जांच का विषय हैं. 

उक्त बात कहते हुए अखिल भारतीय नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता एवं मध्यप्रदेश जोन के उपाध्यक्ष प्रकाश नागदा मंत्री, डंबर लाल नागदा ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं, और दोषियो ंपर सख्त से सख्त कार्यवाही प्रशासन की ओर की जाना चाहिए, समाज के श्री मनीष नागदा को न्याय मिले तब-तक संघष जारी रखने की बात कही. 

हिंगोरिया में जमीन विवाद को लेकर श्री मनीष पिता चंद्रशेखर नागदा आदि के खिलाफ, जिस तरहा से एक पक्षीय कार्रवाई, जिला मंत्री रोशन वर्मा ने राजनीतिक दबाव में करवाई और श्री मनीष नागदा की रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई. यह पूरी तरह से प्रशासन ने एक तरफा कार्यवाही की है. जिसकी समाज निंदा करता है, लेकिन श्री रोशन वर्मा ने झूठी रिपोर्ट करवाकर दूसरी घटना समाज के नाम का दुरुपयोग करना, यह भी आपराधिक की श्रेणी में आता हैं. 

सर्व समाज के नाम से ज्ञापन दिया जाना और उसमें नागदा समाज का बैनर आगे ही आगे रखकर आखिर क्या दिखाना का प्रयास किया गया. इसकी समाज घोर निंदा करता हैं. साथ ही यह मांग भी करता है कि बैनर थाम कर चलने वाले लोग कौन थे, उनकी भी जांच होना चाहिए और उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर होना चाहिए. क्योंकि समाज के नाम का दुरुपयोग करना निंदनीय घटना हैं.

इस विषय को लेकर समाज की एक आवश्यक आज बैठक 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को गांधी वाटिका में 11.00 बजे आहुत की गई है, समाजजनों से अनुरोध और आग्रह है कि बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी एकता का परिचय देते हुए नागदा समाज का बदनाम करने वाले दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए वहीं हमारे समाज के मनीष पिता चंद्रशेखर नागदा को न्याय मिलने तक कड़ा संघर्ष करने का भी संकल्प ले. पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज के श्री बद्रीलाल मेनारिया (गवारडी) ने पालीवाल वाणी को जानकारी दी.

पुरा मामला पढ़े: 

ग्रामवासियों ने नीमच विधायक और एसपी ऑफ़िस में एक गंभीर शिकायती ज्ञापन सौंपा

नीमच जिले के ग्राम हिंगोरिया  के समस्त ग्रामवासियों ने नीमच विधायक और एसपी ऑफ़िस में एक गंभीर शिकायती ज्ञापन सौंपकर कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने, मारपीट करने और पुलिस प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया है.

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वसीयत में मिली कृषि भूमि (सर्वे नंबर 68 और 427/1) पर पिछले 25 वर्षों से लगातार कब्जा चला आ रहा है और इस संबंध में न्यायालय में प्रकरण भी विचाराधीन है. आरोप है कि भाजपा नेता नमो ग्रुप रोशन वर्मा द्वारा 100 से 150 लोगों को साथ लेकर उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से पहुंचकर मारपीट की गई.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जब वे अपनी शिकायत लेकर थाने गए, तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई. इसके विपरीत, रोशन वर्मा द्वारा 100-150 लोगों को बघाना थाने ले जाकर प्रार्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई. आरोप है कि सत्ता के बल पर मनीष पिता चंद्रशेखर, जितेन्द्र नागदा, अर्जुन नागदा और मुन्ना नागदा को थाने में बैठा कर प्रताड़ित किया गया.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook