इंदौर में 25 को केसरिया गरबा 2026 साकरोदा परिसर में पधारों : निःशुल्क पावागढ़ की यात्रा में शामिल हो...

विज्ञापन

केसरिया गरबा 2026 साकरोदा परिसर में पधारों : निःशुल्क पावागढ़ की यात्रा में शामिल हो...

पालीवाल वाणी: अनिल बागोरा, कैलाश पालीवाल

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण सामज 24 श्रेणी इंदौर कार्यकारिणी सदस्य श्री वासुदेव पुरोहित ने पालीवाल वाणी को बताया कि कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर एक बार फिर अपनी सामाजिक सेवाएं प्रदान करते हुए नवरात्रि महोत्सव 2026 के अवसर पर केसरिया गरबा की उपलब्धि पर विशेष रूप से आपके लिए निःशुल्क 3 दिवसीय पावागढ़ यात्रा दिसंबर 2026 को प्रस्तावित की गई है. 

केसरिया गरबा के आयोजन में पधारने वाली समाज की मातृशक्तियों को विशेष सौगात प्रदान करते हुए अत्यंत्र खुशी हो रही है कि कंकूदेवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर के माध्यम से दिसंबर 2026 में निःशुल्क मातृशक्तियों के लिए तीन दिवसीय पावागढ़ यात्रा कराने का निर्णय लिया गया.  

ट्रस्ट द्वारा आगामी यात्रा दिसंबर 2026 में आयोजित तीन दिवसीय यात्रा, जिसमें पावागढ़ एवं डाकोर जी की यात्रा में शामिल होने के लिए पहले आए...पहले पाएं की तर्ज पर केसरिया गरबा 2026 साकरोदा परिसर इंदौर के पुनित अवसर पर दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को साकरोदा मांगलिक परिसर में पंजीयन किया जाएगा. विशेष रूप से ट्रस्ट की एक टेबल पर पंजीयन पत्र उपलब्ध रहेंगे, जिसे मातृशक्ति को फार्म भरकर उसी दिन जमा करना अनिवार्य होगा.

 नियम और शर्ते

1. पंजीकृत फार्म स्वयं भरो और उसी दिन मौजूद ट्रस्टी बॉक्स में डालना हैं.

2. कुल पंजीयन प्राप्ति में से चयनित 51 फार्म, उसी दिन गरबा महोत्सव के समापन पर लाटरी निकाली जाएगी. 

3. आयोजन में पधारने वाली सभी मातृशक्तियां, जिनकी आयु 21 से 60 लेकर वर्ष की हैं, एवं पालीवाल बाह्मण समाज, मेनारिया-नागदा (24, 44, 52 श्रेणी) से जुड़ी सभी मातृशक्ति केसरिया गरबा महोत्सव में पधारकर आयोजन को सफल बनाते हुए पंजीयन करा सकती हैं.

4. इसमें वो सभी मातृशक्ति भाग ले सकती जो ट्रस्ट द्वारा आयोजित पहले भी यात्रा में शामिल हो चुकी हो.

शर्तें : आपको अपना पंजीयन फार्म स्वयं मौजूद रहकर भरना होगा, उन्हीं मातृशक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी. 

अन्य किसी भी विषय की जानकारी आपको चाहिए, तो उसी दिन काउंटर पर पंजीयन कराते समय मिल जाएगी. 

आपकी सेवा में : कंकू देवी हेमराज जी पुरोहित भाणा सेवार्थ ट्रस्ट इंदौर

● नोट : तकनीकि कारणों से समय परिवर्तन में कुछ बदलाव तत्काल प्रभाव से हो सकते है, जो आपके समक्ष होंगे. वैसे तो हम पूरा ध्यान रखेंगे कि आपको कोई असुविधा किसी भी प्रकार की ना हो. तकनीकि परेशानी प्रभु इच्छानुसार ना हो. इसके उपरांत भी किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है, तो ट्रस्ट परिवार आपसे कतारबद्व क्षमाप्रार्थी रहेंगा.

● सूचना : अंतिम निर्णय ट्रस्ट समिति का रहेगा.

केसरियो गरबो 2026

संस्कृति • संस्कार • मातृशक्ति का सम्मान • समाज की एकता

 दिनांक : रविवार, 25 अक्टूबर 2026

 स्थान : साकरोदा मांगलिक परिसर, मुसाखेड़ी, इंदौर

समाज के समस्त वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं प्रिय समाजबंधुओं को सादर प्रणाम

!!! समाज के नाम एक विनम्र निवेदन !!!

 

हम आप सभी समाजबंधुओं के समक्ष अपने मन की भावना विनम्रतापूर्वक रखना चाहते हैं। हमारे द्वारा आयोजित केसरियो गरबो कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मर्यादाओं को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाना है। इस आयोजन के पीछे हमारी कोई व्यक्तिगत स्वार्थ की भावना नहीं है और न ही हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या परिवार की भावनाओं को ठेस पहुँचाना है।

केसरियो गरबो इंदौर में 25 को दिखाई देगा : संस्कृति-संस्कार-मातृशक्ति का सम्मान-समाज की एकता का संदेश

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook