Anil Bagora-Sunil Paliwal
इन्दौर. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहज, सरल एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 23 अक्टूबर शुक्रवार को प्रात: 10 बजे स्काउट ग्राउंड चिमनबाग झोन क्रमांक-03 में मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण किया जायेगा।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान
समस्त विभागों की समस्या सूची एवं संबंधित कार्य का निराकरण
दिनांक : आज23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
समय: प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
स्थान : स्काउट ग्राउंड, चिमनबाग, झोन क्रमांक–03, नगर पालिक निगम, इन्दौर।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा नागरिकों की समस्याओं, लंबित आवेदनों एवं शिकायतों का निराकरण करने हेतु निम्नलिखित विभागों से संबंधित कार्य किए जाएंगे।
विभागों एवं संबंधित कार्यों की सूची
1. विद्युत विभाग — बिजली बिल, विद्युत कनेक्शन एवं विद्युत संबंधी शिकायतों का निराकरण।
2. राजस्व विभाग— राजस्व संबंधी प्रकरणों, आवेदनों एवं शिकायतों का निराकरण।
3. स्वास्थ्य विभाग— स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्य योजनाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण।
4. खाद्यान्न विभाग— राशन कार्ड, पात्रता पर्ची एवं खाद्यान्न संबंधी समस्याओं का निराकरण।
5. आधार कार्ड विभाग— आधार कार्ड संबंधी समस्याओं एवं संशोधन हेतु सहायता।
6. महिला एवं बाल विकास विभाग— महिलाओं, बच्चों एवं पात्र हितग्राहियों से संबंधित योजनाओं एवं समस्याओं का निराकरण।
7. नगर पालिक निगम विभाग— जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन एवं अन्य नगरीय सेवाओं से संबंधित कार्यों का निराकरण।
8. सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग— वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं अन्य पात्रता आधारित योजनाओं से संबंधित कार्य।
9. समग्र आईडी एवं ई-केवाईसी संबंधी सेवाएँ— समग्र आईडी, सदस्य एवं परिवार संबंधी विवरण, ई-केवाईसी तथा लंबित प्रकरणों का निराकरण।
10. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (CM Helpline) — लंबित शिकायतों, आवेदनों एवं शिकायतों की स्थिति से संबंधित कार्यों का निराकरण।
11. शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ : शहरी गरीबों एवं पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निम्नलिखित कार्य किए जाएंगे।
- समस्त पेंशन योजनाएँ— वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं अन्य पात्रता आधारित सामाजिक सुरक्षा पेंशन।
- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना : पथ विक्रेताओं के ऋण संबंधी आवेदन, लंबित प्रकरण एवं योजना से संबंधित सहायता।
12. महिला कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ— पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी, आवेदन एवं संबंधित सेवाओं में सहायता।
13. अन्य शासकीय विभाग—शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नागरिक सेवाओं, जनसमस्याओं, लंबित आवेदनों एवं शिकायतों से संबंधित कार्यों का निराकरण।
समस्त नागरिकों से अपील
समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में उपस्थित होकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं लंबित आवेदनों का निराकरण करवाएँ। शिविर में आते समय संबंधित दस्तावेज, समग्र आईडी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं आवेदन या शिकायत से संबंधित उपलब्ध दस्तावेज साथ लेकर आएँ।
जनसेवा ही हमारा संकल्प — जनसमस्याओं का समाधान, शासन की योजनाओं का लाभ।
स्थान: स्काउट ग्राउंड, चिमनबाग, झोन क्रमांक–03, इन्दौर।
समय: प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक।
नगर पालिक निगम, इन्दौर (मध्य प्रदेश)
नोट: योजनाओं का लाभ संबंधित विभाग की उपलब्धता, योजना के वर्तमान प्रावधानों एवं पात्रता के अनुसार प्रदान किया जाएगा।
विनीत- सनातनी विधायक- गोलू शुक्ला क्षेत्र क्रमांक 3