भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 11वार्डों में जीत का परचम लहराया : विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जताया जनता का आभार

विज्ञापन

मुबारिक अजनबी...✍️

आमेट. नगर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट मे नगरपालिका चुनाव,2026 के 9 सितम्बर 2026 के सम्पन्न हुए मतदान की सोमवार को हुई 25 वार्डों की मतगणना में भाजपा ने 14 ओर कांग्रेस ने 11वार्डों में विजयी हासिल की है।

 विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने नगरपालिका बोडं आमेट मे भाजपा की हुई शानदार जीत पर नगरवासियों का आभार व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार नगरपालिका मंडल आमेट के 9 सितम्बर 2026 को 25 वार्डों में 76.16 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें कुल 57 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाईश कर रहें थे।

नगर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार सुबह 8 बजें मतगणना आरम्भ हुई। मतगणना का रूझान जानने के लिए मतगणना स्थल पर सुबह से ही भाजपा-कांग्रेस पार्टी के समर्थको एव़ं मतदाताओं की भीड़ एकत्रित हो गई। जो अपने समर्थक प्रत्याशियों की जीत की ख़बर पर आतिशबाजी कर खुशी का इज़हार करतें रहे।

प्राप्त जानकारी अनुसार नगरपालिका के वार्ड नं 1 से भाजपा के राधेश्याम खटीक को 271 मत, कांग्रेस के भेरूलाल खटीक को 231 मत, मतों का अन्तर 40, वार्ड नं 2 से कांग्रेस की टीना खटीक को 362 मत, भाजपा की सीता देवी कों 152 मत, मतों का अन्तराल 210,वार्ड 3 से कांग्रेस की पुष्पा देवी कों 213 मत, भाजपा की ज्योति को 181 मत, मतों का अन्तराल 32,वार्ड 4 से कांग्रेस के दुग्रेश पालीवाल को 276 मत, भाजपा के सुरेन्द्र सिंह को 198 मत, मतों का अन्तराल 78,वार्ड 5 से कांग्रेस के विनोद कुमार रेगर को 178 मत, भाजपा के भूरालाल को 139 मत, मतों का अन्तराल 39,वार्ड 6 से भाजपा की भंवरी देवी को 224 मत, कांग्रेस की कैलाश बाई को 121 मत, मतों का अन्तराल 103,वार्ड 7 से भाजपा की शांता देवी दक को 219, कांग्रेस की स्नेहा को 91 मत, मतों का अन्तराल 128,वार्ड 8 से भाजपा के अंकित कुमार माहेश्वरी को 135 मत, कांग्रेस के महावीर कुमार को 79 मत, मतों का अन्तराल 56,वार्ड 9 से भाजपा के दिनेश चन्द्र सरणोत को 205 मत, कांग्रेस के मनोहर लाल को 186 मत, मतों का अन्तराल 19,वार्ड 10 से कांग्रेस के ईलाहीबक्ष को 223 मत, भाजपा के इरफ़ान हुसैन को 93 मत, मतों का अन्तराल 130,वार्ड 11 से भाजपा के रमन कंसारा को 213 मत, कांग्रेस के पंकज टेलर को 123 मत, मतों का अन्तराल 90,वार्ड 12 से कांग्रेस के कैलाश को 207, भाजपा के विनोद कुमार बागवान को 195 मत, मतों का अन्तराल 12,वार्ड 13 से भाजपा के राजेश पालीवाल को 250 मत, कांग्रेस के प्रकाश कों 176 मत, मतों का अन्तराल 74,वार्ड 14 से कांग्रेस की रूपाल देवी राठोड़ को 214 मत, भाजपा की सोनल देवी को 181 मत, मतों का अन्तराल 33, वार्ड 15 से कांग्रेस के सुरेश सिंह खिंची कों 322 मत, भाजपा के मनोहर सिंह राठौड़ को 149 मत, मतों का अन्तराल 173,वार्ड 16 से भाजपा के प्रकाश चन्द्र को 206 मत, कांग्रेस के विनोद कुमार पालीवाल को 170 मत, मतों का अन्तराल 36,वार्ड 17 से भाजपा की ललिता को 205 मत, कांग्रेस की नीतू शर्मा को 77 मतों का अन्तराल 128,मत, वार्ड 18 से भाजपा के दिनेश कुमार लक्षकार को 227 मत, कांग्रेस के शांतिलाल सोनी को 165 मत, मतों का अन्तराल 62, वार्ड 19 से कांग्रेस के ताहिर अली को 205 मत, भाजपा के रतन लाल कीर को 157 मत, मतों का अन्तराल 48, वार्ड 20 से भाजपा के लादूराम 245 मत, कांग्रेस के प्रकाश चन्द्र को 199 मत, मतों का अन्तराल 46,वार्ड 21 से कांग्रेस के शौर्य मेवाड़ा को 186 मत, भाजपा के धर्मेन्द्र मेवाड़ा कों 133 मत, मतों का अन्तराल 53,वार्ड 22 से  भाजपा की पुष्पा प्रजापत को 184 मत, कांग्रेस की मधू भोई को 167 मत, मतों का अन्तराल 17,वार्ड 23 से भाजपा के प्रकाश चन्द्र लोहार को 189 मत, कांग्रेस के विनोद कुमार सेन को 115 मत, मतों का अन्तराल 74,वार्ड 24 से कांग्रेस की मन्जू को 300 मत, भाजपा की लीला को 190 मत, मतों का अन्तराल 110,तथा वार्ड 25 से भाजपा की संया कंवर को 233 मत, कांग्रेस की सीमा देवी को 118 मत, मतों का अन्तराल 115, से विजयी रहे। चुनाव निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी विजेता प्रत्याशीयो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इधर 

कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमेट नगर पालिका में भाजपा बोर्ड के गठन को लेकर कहा की यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है। पिछली कांग्रेस साल के भ्रष्टाचार से ग्रस्त जनता ने इस बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर बोर्ड बनाया है। आमेट की जनता का इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!आमेट में भाजपा की 10 साल बाद नगर पालिका में ऐतिहासिक जीत के बाद नगर में खुशी का माहौल छा गया भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इज़हार किया।

\

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook