आज का दैनिक राशिफल 8 सितंबर 2026 मंगलवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

विज्ञापन

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज आपको अपने व्यापार की चिंता सता सकती है। यदि आपको लंबे समय से कारोबार की चिंता सता रही थी,तो उसके लिए आपको अपने पिताजी व भाई से सलाह मशवरा करना होगा। यदि जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। नौकरी व व्यवसाय में यदि आप सुधार चाहते हैं, तो आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप अपने सभी कार्य को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में जो बांधा थी, वह आज समाप्त होगी।

सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपने साहस व पराक्रम से उन्हें परास्त करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको अपने मन की दुर्बलता को निकालना होगा, तभी आप अपने कार्य को सफल कर पाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको भरपूर मात्रा में मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप अपने जीवन साथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने पिछले रुके हुए कार्य को भी पूरा करना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको बहुत-बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आपको खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज यदि आपका आपकी माताजी से कोई वाद विवाद होता है, तो इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

  1. आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज आपको कोई मांगलिक समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपके मन में हर्ष होगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, तभी आप अपने कार्य को बुद्धि व साहस से पूरा कर पाएंगे। यदि संतान की कोई समस्या है, तो उसमें आज आपको जीवन साथी के साथ मिलकर उसका समाधान खोजना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी प्रोजेक्ट को आज लांच करेंगे, तो वह भरपूर लाभ उठा सकते हैं। निराशाजनक विचारों को आजमाने मन में ना आने दें।

5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

  1. आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज  मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, वह आपको भरपूर लाभ देगा। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन आप अपनी संतान की आवश्यकता की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ समाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे। आपको अपने रोजमर्रा के कार्यों में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि ऐसा किया, तो भविष्य में आपको कोई बड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

 सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

  1. आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सरकार सकती है। यदि किसी को कोई समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का ट्रांसफर होने के बात चल सकती है, लेकिन इसमे आपको लाभ मिलेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्या लंबे समय से लंबित पड़ा है,तो आज उसे पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

  1. आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज संतान की उन्नति देखकर आप प्रसन्न होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज वेतन वृद्धि मिल कती है, जिससे प्रसन्न होकर परिवार के सदस्य आज आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योकि आज वह आपका बनता हुआ काम बिगाडने की कोशिश कर सकते है। यदि आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो आज उन्हें सफलता मिल सकती है। आज धन के मामले में आपका भाग्य आपका साथ देगा, तभी आपके व्यापार में आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज मिश्रित रुप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी के विवाह पर चर्चा हो सकती है। आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है व आपको उनकी आवभगत में भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आज आप अपने परिवार की सुख सुविधाएं बढ़ाने वाली चीजों पर भी धन खर्च करेंगे। आज घर में रंगाई व पुताई का कार्य भी करा सकते हैं। यदि आपकी समस्या है, तो आज घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से वह समाप्त होगी।

धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

  1. आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज कुछ खास रहने वाला है, जो लोग आयात व निर्यात का व्यापार करते हैं, उनके लिए आज दिन उतम रहेगा। धर्म के प्रति आपकी आज रुचि बढ़ी दिखेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। संपत्ति संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा है, तो उसमें अधिकारियों की कृपा से आज आपको सफलता मिल सकती है। आज आपको अपने किसी सरकारी कार्य को आगे के लिए टालना नही है, नहीं तो भविष्य में उसके पूरा होने में परेशान हो सकती है। यदि आपने नये व्यवसाय को करने का मन बनाया है, तो उसके लिए उत्तम रहेगा। आज आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल न ले क्योंकि उसे उतारना मुश्किल होगा।

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज सुखद परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन लंबे संघर्ष के बाद आज परेशानियों से आपको राहत मिलेगी। आज आपको अपने व्यापार के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वह आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम बिजनेस के लिए काम निकालना चाहते हैं, तो आज समय निकालने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, उसे मेहनत करके पूरा करना है।

प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

  1. आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा, जिसमें उनके कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जिसका वह लाभ उठाएंगे और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपको दिनभर शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज उन्नति भरा रहेगा। आज नौकरी का व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, वह शत्रु आपके मित्र भी हो सकते हैं, इसलिए आपको अपनी आंख व कान दोनों को खोलकर कार्य करना होगा। यदि आपने आपके ऊपर कोई कर्जा था, तो आज आप उसे उतारने में भी सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के किसी व्यक्ति को उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि उन्हें कोई रोग है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टर परामर्श अवश्य लें।

सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

जिस दिन से मैं तेरा तलबगार हो गया, सच मानो...! मैं प्रीत में ऐसा पड़ा कि, बिना अपराध के ही गिरफ्तार हो गया

  1. "हक़ीक़त को भी, फ़साना समझा उसने...हर सबब को,एक बहाना समझा उसने...''!

  2. "इंसान बस योजनाएँ बनाता है, प्रकृति अपना निर्णय सुनाती है, और अंत में वही होता है, जो उसकी योजना में लिखा होता है...!! 
  3. "बहुत कठिन है बिखरने का हौसला रखना...सबब तुम्हीं हो मगर तुम से क्या गिला रखना"..!
  4. "ज्यों ही मेल-मिलाप समझ आने लगते हैं...सभी मरम चुपचाप समझ आने लगते हैं"...!
  5. " रिश्ता-ए-दिल को मैं ने तोड़ दिया...बात करना भी उन से छोड़ दिया...!! 
  6. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook