इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अजातशत्रु पिता ब्रह्मलीन कृष्णकांत जी बागोरा (ग्राम. सुंदरचा) का आकस्मिक स्वर्गवास आज दिनांक 17 सितंबर 2026 गुरूवार को हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 18 सितंबर 2026 शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे निज निवास 499, गोविंद कॉलोनी इंदौर, मध्य प्रदेश (मालव भारती स्कुल के पास से) प्रस्थान होकर रामबाग मोक्षधाम जाएगी.
आप सर्वश्री सतीश बागोरा (राधाकृष्ण डेरी-सदर बाजार) के बड़े भाई साहब एवं राजेश बागोरा, लोकेश बागोरा, हर्षदीप बागोरा के काकाजी तथा सागर बागोरा, सौरभ बागोरा के बडे पापाजी और सौरभ (चूचू) के छोटे दादाजी थे. उक्त जानकारी समाजसेवी श्री प्रमोद भुरालाल जी व्यास एवं श्री सचिन व्यास ने पालीवाल वाणी को दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं बागोरा परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति
- सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.
Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406