इंदौर की ऐतिहासिक धरोहर विश्व प्रसिद्ध काँच मंदिर में होगा : 27 सितंबर रविवार को ऐतिहासिक क्षमावाणी

विज्ञापन

मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू

इंदौर. 

जैन समाज का सबसे महत्वपूर्ण महापर्व-दशलक्षण महापर्व समापनपश्चात क्षमावाणी पर्व जो कि 27 सितंबर 2026 को इंदौर की ऐतिहासिक गौरवशाली धार्मिक धरोहर वीश्व प्रसिद्ध काँच मंदिर में संपन्न होगा।

  1. क्षमावाणी केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि इंदौर की वर्षों पुरानी गौरवशाली परंपरा, सामाजिक समरसता का अद्भुत अद्वितीय संगम 

समाजिक सांसद के प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इंदौर की इस ऐतिहासिक एवं परंपरागत क्षमावाणी में दिगम्बर एवं श्वेताम्बर समाज के नगर में विराजमान साधु-संतों, मुनिराजों एवं माताजी महाराज साहब का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।

इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में संतों की उपस्थिति हेतु इंदौर शहर में विराजमान गणाचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज, आचार्य पट्टाधीश श्री सुनील  सागर जी महाराज, तीर्थ चक्रवृती जगतपूज्य मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज , मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज, मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज, साध्वी  कुमुदलता जी महाराज साहब आदी ठाणा सहित सभी संतों के चरणों में दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद की अगुवाई में श्रीफल समर्पित कर कार्यक्रम में पधारने का विनम्र निवेदन किया गया।

इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांजरी, महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल, माणकचंद मग्नीराम ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल, चातुर्मास चक्रवर्ती नवीन  गोधा, कीर्ति  पांड्या,  प्रिंसपल टोंग्या,  कमल  रावका, इंदौर रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, इंदौर रीजन सचिव संजय पापड़ीवाल, अजयपाल टोंगिया, रितेश पाटनी, ऋषभ  जैन सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। दद्दू ने कहा कि यह क्षमावाणी केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि इंदौर की वर्षों पुरानी गौरवशाली परंपरा, सामाजिक समरसता का अद्भुत अद्वितीय संगम है।

  • 27  सितंबर रविवार : शाम 4 बजे से काँच मंदिर, इंदौर
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook