एप डाउनलोड करें

Amet News : साध्वियो का आध्यात्मिक मिलन व स्वागत कार्यक्रम

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Sat, 23 Nov 2024 01:34 AM
विज्ञापन
Amet News : साध्वियो का आध्यात्मिक मिलन व स्वागत कार्यक्रम
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. युगप्रधान आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी विशद प्रज्ञा ठाणा 4 व साध्वी परम प्रभा ठाणा 3 का आध्यात्मिक मिलन हुआ। साध्वी परम प्रभा  ठाणा 3 मार्बल एसोसिऐन केलवा रोड से 9 किलोमीटर का मंगल विहार कर आमेट पधारे।

संपत लाल चोरड़िया के निवास स्थान शीतल गेस्ट हाउस वाली गली में स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया। साध्वी प्रशम यशा, साध्वी मनन यशा,साध्वी मंदार प्रभा ने गितिका द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। साध्वी श्री जी ने फरमाया कि गुरु उसी शिष्य से प्रभावित होता है। जो शिष्य धर्म संघ की प्रभावन को बढ़ाता है। वही शिष्य महान बन सकता है।

तेरापंथ सभा अध्यक्ष यशवंत कुमार चोरड़िया, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष संगीता पामेचा ने संभाषण द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। श्रावक समाज ने हर्ष उल्लास के साथ अंबापुरी के भाग आज खुल गए सतीवर पधारे हैं। रास्ते की सेवा में तेरापंथ सभा,तेरापंथ महिला मंडल,तेरापंथ युवक परिषद आदि ने रास्ते की सेवा उपासना का लाभ लिया। कार्यक्रम की जानकारी जेटीऐन प्रतिनिधि पवन कच्छारा ने दी।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next