📅 Monday, 28 September 2026 | 09:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,173.79 ▼ -721.95 (-0.98%) • निफ्टी 50: 22,868.00 ▼ -272.50 (-1.18%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,140 • 🥈 चांदी (1kg): ₹233,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
आमेट

आमेट उपखंड मुख्यालय पर कोरोना ने दी दस्तक : पाॅजिटिव की रिपोर्ट आने से मचा हडकंप

📅 11 May 2020, 05:34 PM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट उपखंड मुख्यालय पर कोरोना ने दी दस्तक : पाॅजिटिव की रिपोर्ट आने से मचा हडकंप
आमेट उपखंड मुख्यालय पर कोरोना ने दी दस्तक : पाॅजिटिव की रिपोर्ट आने से मचा हडकंप

आमेट । कोरोना महामारी के चलतें आमेट उपखंड मुख्यालय पर रविवार को कोरोना के दस्तक देने के बाद प्रशासन के आला अधिकारियों में भारी हडकंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार मुबंई से एक युवक 7 मई को आमेट आया था। घर आते ही उसके परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गये जहां उसकी जांच करने के बाद उसे नगर के राजकीय श्री हीरालाल देवपुरा महाविद्यालय मे बने क्वारेंटन मे भर्ती करवाया गया। जहां से तबियत बिगडने के बाद उसे राजसमंद आर के हाॅस्पिटल रेफर किया गया। जहां रविवार को उसकी रिपोर्ट के पाॅजिटिव आने की खबर लगते ही पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। सूचना मिलने पर एसडीएम संजय कुमार गोरा, तहसीलदार भागीरथसिह, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डां.सीपी सूर्या, थाना प्रभारी मुकेश खटीक आदि लवाजमा नगर के राजकीय श्री हीरालाल देवपुरा महाविद्यालय पहुंचे। जहां पर रोगी को क्वारेंटन मे रखा गया था। प्रशासन ने महाविद्यालय को सेनेटाईजर करवाया गया। तथा रोगी के मोहल्ले में पहुंच सभी सदस्यों को अपने घर मे ही रहने के लिए पाबंद किया गया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें