📅 Thursday, 24 September 2026 | 12:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▼ -30.75 (-0.04%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +32.50 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,060 🥈 चांदी (1kg): ₹242,800 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
आमेट

Paliwal Amat : तीन दिवसीय अखंड रामधुन का हुआ समापन, चारभुजा जी की निकली भव्य शोभायात्रा

📅 23 September 2026, 11:41 PM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Paliwal Amat : तीन दिवसीय अखंड रामधुन का हुआ समापन, चारभुजा जी की निकली भव्य शोभायात्रा
Paliwal Amat : तीन दिवसीय अखंड रामधुन का हुआ समापन, चारभुजा जी की निकली भव्य शोभायात्रा

चीफ ब्यूरो किशन पालीवाल 

आमेट. नगर में अच्छी बरसात और क्षेत्र में खुशहाली एवं समृद्धि की कामना को लेकर बड़ी पोल में आयोजित तीन दिवसीय अखंड रामधुन का श्रद्धा और भक्ति के माहौल में समापन हुआ. आयोजन 44 श्रेणी पालीवाल समाज, नवयुवक मंडल एवं युवा ब्रह्म शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. तीन दिनों तक बड़ी पोल क्षेत्र में रामधुन के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण कर क्षेत्र में अच्छी बारिश एवं सुख-समृद्धि की कामना की.

रामधुन के समापन अवसर पर भगवान श्री चारभुजा जी को चांदी जड़ित वेवाण में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा बड़ी पोल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः बड़ी पोल पहुंची. शोभायात्रा के दौरान बैंड-बाजे और डीजे की धुनों से पूरा शहर भक्तिमय नजर आया. श्रद्धालु भगवान चारभुजा जी के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए.

शोभायात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए आगे बढ़े और जगह-जगह भगवान चारभुजा जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और माहौल जयकारों से गूंजता रहा.

शोभायात्रा का समापन बड़ी पोल स्थित पालीवाल धर्मशाला में हुआ. यहां भगवान चारभुजा जी की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया. महाप्रसाद में समाज के लोगों सहित आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन को लेकर समाज के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया.

  • Kishan paliwal-M. Ajnabee
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें