श्री सिद्धिविनायक मंदिर आमेट में विधि-विधान पूर्वक गणपति की मूर्ति की स्थापना
मुबारिक अजनबी...✍️
आमेट. गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर नगर के सब्जी मंडी गणेश चौक स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में आमेट नगर पालिका मंडल एवं सिद्धि विनायक मंदिर समिति द्वारा आयोजित 10 दिवसीय गणपति महोत्सव के तहत सोमवार को दोपहर 3:15 बजे विधि-विधान पूर्वक भगवान गणेश जी की मूर्ति को स्थापित किया गया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोहर सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पुजारी पप्पू वैष्णव,समिति के अध्यक्ष मनोहर सिंह राठौड़,राजेश पालीवाल,अर्जुन लाल टेलर, माधवेंद्र सिंह,कुंदन बागवान, लक्ष्मीनारायण, नारायण सिह,संजू सिंधी,लादु सिह सोलंकी,आदि कार्यकर्ताओं ने शुभ मुहूर्त में पंडित मोतीलाल पालीवाल,पवन,दाधिच भरत पानेरी के सानिध्य में विधि विधान पूर्वक भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की तथा नगर में सुख शांति समृद्धि व अच्छी बारिश की कामना करते हुए भगवान गणेश जी के सामने यज्ञ हवन किया गया।
नगरपालिका मण्डल आमेट एवम श्री सिद्धि विनायक मन्दिर समिति द्वारा आयोजित इस 10 दिवसीय गणपति महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम ,भजन संध्या ,मेवाड़ की प्रसिद्ध गवरी, सुंदरकांड का पाठ सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। यही प्रतिदिन शाम महाआरती तथा महाप्रसाद का भोग गणपति जी को लगा प्रसाद को रोजाना श्रद्धालुओं में वितरण किया जाएगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भाजपा ने 14 और कांग्रेस ने 11वार्डों में जीत का परचम लहराया : विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जताया जनता का आभार
आमेट नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड : कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत : सुरेन्द्र सिंह राठौड़