राजसमन्द

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 28 को

suresh bhat
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 28 को
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 28 को

राजसमंद। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत 28 फरवरी विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान जिला प्रभारी नारायण सिंह राव ने बताया कि विज्ञान दिवस पर राउप्रा विद्यालय राजनगर में विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी की सभी गतिविधियों में राजकीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी भाग लेगें। विज्ञान मेले में चार तरह की गतिविधियां को शामिल किया गया। जिसमें मॉडल प्रदर्शनी, निबंध लेखन, क्विज आयोजन एवं विज्ञान विषय पर वार्ता सम्मिलित है। मेले का आयोजन सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक किया जाएगा।

श्रेष्ठ प्रतिभागी को मिलेगा नगद पुरस्कार

जिला स्तर पर मॉडल प्रदर्शनी, क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें प्रथम स्थान को 1000 द्वितीय स्थान को 750 तृतीय स्थान को 500 नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जिला स्तर पर भाग लेने वाले प्रत्येक छात्र छात्रा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।
पालीवाल वाणी ब्यूरो- सुरेश भाट् ✍
आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए-
Email : paliwalwani2@gmail.com
09977952406,09827052406
पालीवाल वाणी की खबर रोज अपटेड
पालीवाल वाणी हर कदम...आपके साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News