नेचरवे कम्पनी के एम.डी. नीरज अरोड़ा को फिर भेजा दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर. (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा):
नगर थाना प्रभारी नवप्रीत सिंह , एएसआई रंजीत सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज अरोडा पुत्र सतपाल अरोडा को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जहां योग्य न्यायाधीश ने उसे फिर से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार अबोहर नेचरवे कंपनी के एमडी नीरज अरोडा के खिलाफ नगर थानानं 2, 1, राजस्थान पंजाब अन्य स्टेटों में मामले दर्ज हैं। लोगों के साथ धोखाधडी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया था, इसी के साथ लोगों के साथ ठगी मारने के आरोप में अदालत मे केस दायर किया था।
नीरज अरोडा को जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया जहां पर अबोहर की अदालत ने नीरज को भगौडा घोषित किया। नीरज अरोडा को उतराखंड से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है अभी नीरज अरोडा पुलिस रिमांड पर चल रहा है। मामले की जांच जारी है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सचिन पायलट के लिए पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करना आसान नहीं : अध्यक्ष पद से हटने के बाद राजा वडिंग नाराज