📅 Saturday, 10 October 2026 | 09:12 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,800 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अपराध

25 ग्राम हैरोइन के दो आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

📅 26 April 2024, 01:53 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
25 ग्राम हैरोइन के दो आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
25 ग्राम हैरोइन के दो आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

अबोहर (शर्मा, सोनू, लोकेश शर्मा): 

फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नार्कोटिक्स रेंज सैल के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त आलमगढ़ बाईपास पर जा रही थी कि सामने से एक गाड़ी आती दिखाई दी। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो गाड़ी में से 25 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान लुकेश उर्फ लक्की पुत्र बंशी लाल वासी पुरानी आबादी गली नं.3, गंगानगर, धीरज कुमार उर्फ राहुल पुत्र इंद्रजीत वासी बसंती चौक गली नं.2 गंगानगर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं. 48, 24.04.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें