📅 Saturday, 26 September 2026 | 04:18 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,180 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,100 • ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज बजरंग मंडल इंदौर द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को

📅 21 April 2024, 12:52 PM • ✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज बजरंग मंडल इंदौर द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को
श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज बजरंग मंडल इंदौर द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को

इंदौर :

श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज बजरंग मंडल 44 श्रेणी इंदौर के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर दिनांक 22 अप्रैल 2024 सोमवार को श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज रामायण मंडल द्वारा सुंदरकांड का पाठ आरंभ होगा. वहीं 23 अप्रैल 2024 मंगलवार को श्री हनुमान जी का विशेष श्रृंगार एवं महाआरती शाम 6. 00 बजे एवं प्रभुजी की महाप्रसादी शाम 7.00 से रात्रि 11.00 बजे तक आयोजित की जाएगी. 

दिनांक 22 अप्रैल 2024 सोमवार को श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज रामायण मंड़ल द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ शाम 7. 00 बजे से प्रारंभ होगा, जो देर रात्रिकालिन तक चलेगा. दिनांक 23 अप्रैल 2023 मंगलवार को श्री हनुमान लाला का आकर्षित विशेष श्रृंगार एवं भव्य महाआरती शाम 6 : 00 बजे से प्रारंभ होगी. तद्पश्चात शाम 7. 00 से रात्रि 11. 00 बजे तक प्रभुजी की महाप्रसादी का दौर चलता रहेगा. 

आयोजन में समाजजन काफी उत्साह पूर्वक भाग लेते हैं, उस दौरान सभी एक ही स्वर में जय श्रीराम और जय बजरंगी के उद्घोष के साथ प्रभुजी महाप्रसादी गृ्रहण के दौरान श्रम दान करते हुए दिखाई देगे. कार्यक्रम आयोजक श्रीराम जी के निर्देश पर श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज बजरंग मंडल इंदौर के तत्वाधान में 27 वर्षों से सफलता पूर्वक सतत् आयोजन संचालित किया जा रहा हैं. आयोजन को लेकर समाज में काफी सराहनीय चर्चा हो रही हैं.

श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज बजरंग मंडल द्वारा अद्भूत, अतुल्य, वंदनीय कार्यक्रम की चर्चा मुंबई, राजस्थान, भोपाल, देवास, उज्जैन में भी बहुत होती हैं. कार्यक्रम आज भी समाज में सर्वश्रेष्ठ की श्रेणी में सर्वोत्तम के शिखर पर पहुंच चुका है. अतुलनीय योगदान और सहयोग के लिए सभी मंडल के सदस्यों को शिखर तक पहुंचाने के लिए बधाई.

श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज बजरंग मंड़ल के आयोजन में समाजजन काफी उत्साह पूर्वक अपनी गरिमापूर्ण मौजूदगी दर्ज कराकर अपने आपको धन्य समझते हैं. हनुमान जयंति के अवसर पर सभी समाज बंधुओं एवं अतिथियों का स्वागत श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर, श्री पालीवाल समाज बजरंग मंडल 44 श्रेणी इंदौर, श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज रामायण मंड़ल के द्वारा किया जाएगा.

● आयोजक : अयोध्यापति श्री रामजी 

● विशेष आग्रह : प्रभु प्रसादी में व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके, इसलिए प्रत्येक घर कार्ड वितरित किए गए. सभी सदस्यों को कार्ड साथ में लाना अनिवार्य है. श्री हनुमान जन्म महोत्सव कार्यक्रम श्री चारभुजानाथ मंदिर, श्री पालीवाल समाज 44 श्रेणी परिसर, 42, महाराणा प्रताप मार्ग इंदौर पर आयोजित किया जा रहा है.

● नोट : प्रभु प्रसादी में एक परोसगारी कर प्रभु सेवा का लाभ अवश्य लिजिए.

● अवश्य पधारे : श्री पालीवाल बजरंग मंडल द्वारा प्रति मंगलवार शाम 6.45 बजे महाआरती में समाज बंधुओं जरूर पधारे.

● पालीवाल वाणी ब्यूरों : Anil bagora-Sunil paliwal...✍️

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें