📅 Sunday, 06 September 2026 | 03:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
उत्तर प्रदेश

योगी की अखिलेश को चेतावनी : गोली चलाई तो छाती पर मारेंगे गोली, दूसरे लोक की यात्रा करा देंगे

📅 08 November 2021, 08:47 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
योगी की अखिलेश को चेतावनी :  गोली चलाई तो छाती पर मारेंगे गोली, दूसरे लोक की यात्रा करा देंगे
योगी की अखिलेश को चेतावनी : गोली चलाई तो छाती पर मारेंगे गोली, दूसरे लोक की यात्रा करा देंगे

पिछली सरकार के दौरान पलायन के कारण चर्चित हुए कैराना में सीएम योगी ने बिना नाम लिये ही अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमले किये। मुजफ्फरनगर दंगे की याद दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास में दंगाइयों को सम्मानित किया जाता था। 

यह भी पढ़े : Investment Trick : जानिए ऐसी ट्रिक जो आपको 15 साल में बना देगी 5 करोड़ का मालिक!

सीएम योगी ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में हमने इस तरह का माहौल बना दिया, जिससे अपराधी सिर उठाकर चलने के लायक भी नहीं रह गया है। जिसने भी व्यापारियों या निर्दोष लोगों पर गोली चलाई उसकी छाती में गोली मारकर दूसरे लोक की यात्रा करा दी। उन्होंने चेताया कि दंगा किया तो दंगाइयों की आने वाली पीढ़ियां भुगतेंगी। 

यह भी पढ़े : Stock Market : 6 रुपये वाला स्टॉक हुआ ₹254 का, निवेशकों के एक साल में 1 लाख के बन गए ₹42 लाख

यह भी पढ़े : SBI दे रहा है शानदार मौका : हर महीने होगी 60 हजार रुपए की कमाई, जानें कैसे?

पलायन को मजबूर करने वाले खुद पलायन कर गए

सीएम योगी ने कहा कि कैराना के लोगों को पलायन के लिए मजबूर करने वाले स्वयं पलायन कर गए। किसी माफिया-अपराधी की हिम्मत नहीं रही कि वह सिर उठाकर सड़कों पर चल सके। जिसने भी व्यापारी पर गोली चलाई, उसी गोली ने अपराधी की छाती को भेंदते हुए उसे दूसरे लोक में भेज दिया। योगी ने चेताया कि जो भी अराजकता करने की कोशिश करेगा, दंगा करेगा, उसकी आने वाली पीढि़यां भूल जाएंगी कि कैसे दंगा होता है। 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें