📅 Thursday, 17 September 2026 | 07:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,450 🥈 चांदी (1kg): ₹241,200 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को निकाला पार्टी : BSP में मचा सियासी घमासान

📅 02 August 2026, 11:20 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को निकाला पार्टी : BSP में मचा सियासी घमासान
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को निकाला पार्टी : BSP में मचा सियासी घमासान

लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ को दोबारा पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर मायावती ने लिखा है कि जिन भी राज्यों की जिम्मेदारी बीएसपी कोआर्डिनेटर के रूप में उन्हें दी गईं, वहां इन्होंने इसे सही से नहीं निभाया. अब इन्हें पार्टी में आगे कतई भी वापिस नहीं लिया जाएगा. बता दें कि इससे पहले मायावती ने फरवरी 2025 में अशोक सिद्धार्थ को निष्कासित किया था, जिसके बाद सितंबर 2025 में इन्हें वापस पार्टी में लिया था.

बसपा सुप्रीमो ने पोस्ट किया है- जैसा कि सर्वविदित है कि अशोक सिद्धार्थ, पूर्व सांसद को महाराष्ट्र के चुनाव में खासकर पार्टी टिकट के बंटवारे को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आदि के साथ सही से तालमेल करके नहीं चलने की वजह से अनुशासनहीनता व दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. उन्हें दोबारा पार्टी में इस शर्त के साथ वापस लिया गया था कि वे दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे. साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश में कहीं पर भी नहीं, बल्कि केवल दूसरे राज्यों में ही पार्टी के जनाधार को बढ़ाने की ज़िम्मेदारी दी जाएगी.

आगे लिखा है- लेकिन उसके बाद जिन भी राज्यों की जिम्मेदारी कोआर्डिनेटर के रूप में उन्हें दी गई, वहां इन्होंने अपनी जिम्मेदारी को सही से नहीं निभाया. केवल कर्नाटक ही नहीं, बल्कि उड़ीसा व पश्चिम बंगाल इन राज्यों से भी इनकी अनुशासनहीनता अर्थात पार्टी के दिशा-निर्देश के उल्लंघन की खबरें लगातार आते रहने के फलस्वरूप बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी इनमें सुधार नहीं आने की वजह से अशोक सिद्धार्थ को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था.

इसके बाद यूपी में इनके वापस लौटने की खबरें जानबूझकर पार्टी में भ्रम की स्थिति फैलाकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव के सघन अभियान को प्रभावित करने का षडयंत्र है. अतः पार्टी व मूवमेन्ट के हित में अशोक सिद्धार्थ को आज तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है और अब इन्हें पार्टी में आगे कतई भी वापिस नहीं लिया जाएगा.

मायावती ने कुछ अन्य पदाथिकारियों पर भी एक्शन लिया है. लिखा है- इसी प्रकार रणधीर सिंह बेनीवाल (निवासी जिला सहारनपुर) को बीएसपी कोआर्डिनेटर के रूप में पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कशमीर की भी कुछ ज़िम्मेदारी दी गई थी. उनके विरुद्ध भी अनुशासनहीनता व पार्टी दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने की खबरें लगातार आती रही हैं. अब रणधीर सिंह बेनीवाल को भी पार्टी व मूवमेन्ट के हित के मद्देनजर आज तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें