📅 Monday, 28 September 2026 | 02:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पछुवा हवा ने बढ़ाई सिहरन, 11 डिग्री तक गिरा तापमान : धुंध और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल

📅 08 November 2025, 10:08 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उत्तर प्रदेश में पछुवा हवा ने बढ़ाई सिहरन, 11 डिग्री तक गिरा तापमान : धुंध और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल
उत्तर प्रदेश में पछुवा हवा ने बढ़ाई सिहरन, 11 डिग्री तक गिरा तापमान : धुंध और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल

उत्तर प्रदेश.

उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बाराबंकी शनिवार को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक कोहरा और सर्दी को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, कानपुर और आगरा में भी तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जानकारी देकर कहा है कि पछुवा हवाओं के चलते आने वाले दिनों में और गिरावट संभव है। दिन के समय में धूप ठीक ठाक रह रही है पर शाम के वक्त जैसे-जैसे सूरज ढलता है, वैसे वैसे ठंडी हवाओं के कारण सिहरन बढ़ती जा रही है। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले एक हफ्ते के भीतर ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। 

लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी अतुल कुमार सिंंह ने कहा कि गले छह से सात दिनों तक तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल मौसम शुष्क है सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलेगी और रातें ठंडी रहेंगी।”  पूर्वांचल और तराई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक विजिबिलिटी कम रहेगी।

मौसम विभाग ने बताया कि पछुवा हवाएं प्रदेश के कई हिस्सों में चल रही हैं। इन हवाओं के कारण शाम से रात के बीच ठंडक और बढ़ जाती है। रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, और आने वाले दिनों में इसमें 2 डिग्री तक की गिरावट संभव है। सर्दी का यह शुरुआती दौर दिसंबर तक और तेज हो सकता है। लोगों को सुबह और शाम के समय गरम कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें