📅 Monday, 07 September 2026 | 09:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 🥈 चांदी (1kg): ₹221,400 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

UP Crime: शादी के 18 साल बाद प्रेमी की मदद से किया पति का कत्ल, कंकाल बन गया था शव

📅 11 June 2025, 10:23 AM ✍️ PALIWALWANI ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
UP Crime: शादी के 18 साल बाद प्रेमी की मदद से किया पति का कत्ल, कंकाल बन गया था शव
UP Crime: शादी के 18 साल बाद प्रेमी की मदद से किया पति का कत्ल, कंकाल बन गया था शव

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी की हत्या का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। इसी बीचके सिद्धार्थनगर में सामने आए ऐसे ही मामले ने सनसनी फैला दी है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसका शव फेंक दिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला पति को बलरामपुर ले गई और वहां नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी की मदद से उसे पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया था।

ढेबरूआ थाना क्षेत्र की एक महिला ने शादी के लगभग 18 साल बाद प्रेमी की चाह में उससे मिलकर पति की हत्या करवा दी। कन्नन से 18 साल पहले संगीता की शादी हुई थी। शादी के बाद कन्नन और संगीता का 12 साल का एक बेटा भी है। इस दौरान संगीता बलरामपुर निवासी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक निवासी लक्षणपुर धर्मपुर थाना ललिया से प्रेम भी करती रही।

महिला की ट्रेन में हुई थी प्रेमी से मुलाकात

ग्रामीणों के अनुसार लगभग दो साल पहले ट्रेन से आते वक्त आरोपी प्रेमी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक से संगीता की मुलाकात हुई थी। उसके बाद से ही दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई। ढेबरुआ एसएचओ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र की रेकहट ग्राम पंचायत के नजरगढ़वा की रहने वाली संगीता ने 2 जून को पति कन्नन (48) की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

नशीला पदार्थ खिलाकर पति को नदी में फेंक दिया था

जांच में पता चला कि संगीता ही पति को लेकर घर से कहीं गई थी। ग्रामीणों के अनुसार वह दो फरवरी को प्राइवेट गाड़ी से घर से निकले थे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि बलरामपुर के ललिया थानाक्षेत्र के धर्मपुर निवासी प्रेमी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक के साथ कन्नन को ले गई थी। पुलिस के मुताबिक, संगीता ने बताया कि नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों ने कन्नन को ललिया रोड स्थित पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया था।

शव कंकाल में बदल चुका था

संगीता की निशानदेही पर मंगलवार को पुलिस ने पुल से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे सेमरहना गांव के पास नदी से कन्नन की लाश बरामद की। शव पुराना होने के कारण कंकाल में बदल चुका था जिसकी पहचान कपड़े के आधार पर की गई। फिलहाल पुलिस संगीता और अनिल शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी होने के बाद ढेबरूआ थाने की पुलिस भी पहुंच कर विवेक और संगीता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ग्राम प्रधान पति राम सूरत यादव ने बताया कि कन्नन लगभग 18 साल पहले से संगीता के साथ प्रेम विवाह कर के लाया था। उसके बाद से ही कन्नन गांव में रहकर मछली पकड़ने का काम करता था। कन्नन और संगीता के एक बेटा भी है जो अभी पढ़ाई कर रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें