📅 Monday, 28 September 2026 | 02:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर के बाहर बम की खबर अफवाह, बढ़ाई गई सुरक्षा

📅 17 February 2023, 07:42 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर के बाहर बम की खबर अफवाह, बढ़ाई गई सुरक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर के बाहर बम की खबर अफवाह, बढ़ाई गई सुरक्षा

उत्तरप्रदेश । उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ आवास के बाहर बम मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर तुरंत बॉम्ब स्क्वाड की टीम पहुंच गई और छानबीन की गई। मुख्यमंत्री आवास के बाहर और उसके आसपास इलाकों में भी तलाशी ली गई। लेकिन बम नहीं मिला। मौके पर आला अधिकारी मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि यह सूचना केवल अफवाह थी, कोई बम नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि टीम सूचना देने वाले को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जैसे ही बम मिलने की सूचना मिली, तुरंत अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और सीएम योगी के आवास के अलावा आसपास के इलाकों में भी छानबीन की गई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें