📅 Monday, 28 September 2026 | 08:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹235,400 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
उत्तर प्रदेश

Lucknow : स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस कांस्टेबल निलंबित, हिरासत में लिया गया

📅 04 May 2023, 10:26 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Lucknow : स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस कांस्टेबल निलंबित, हिरासत में लिया गया
Lucknow : स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस कांस्टेबल निलंबित, हिरासत में लिया गया

लखनऊ, तीन मई (ए) लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।.

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “हमें हेड कांस्टेबल सहादत अली के खिलाफ स्कूल की नाबालिग छात्रा का पीछा करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत मिली है। मामले के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और हिरासत में ले लिया गया है।”.सोशल मीडिया मंचों पर बुधवार को घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। वीडियो में स्कूटी सवार हेड कांस्टेबल को साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा से बात करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो को कुछ दिन पहले एक अन्य छात्र की मां ने शूट किया था, जिन्होंने हेड कांस्टेबल को उसके कृत्य के लिए फटकार लगाई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘मामले की जांच कैंट थाने द्वारा की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।’

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें