📅 Tuesday, 08 September 2026 | 05:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,130 🥈 चांदी (1kg): ₹222,800 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
उत्तर प्रदेश

इलेक्शन कमीशन ने जारी की नई गाइडलाइन, बढ़ाया चुनाव प्रचार के ल‍िए समय

📅 12 February 2022, 10:13 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इलेक्शन कमीशन ने जारी की नई गाइडलाइन, बढ़ाया चुनाव प्रचार के ल‍िए समय
इलेक्शन कमीशन ने जारी की नई गाइडलाइन, बढ़ाया चुनाव प्रचार के ल‍िए समय

नई दिल्ली: सोमवार को UP में विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है. ऐसे में चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रचार के प्रावधानों में और ढील दे दी है. राजनीतिक दल और उम्मीदवार सभी मौजूदा निर्देशों का पालन करते हुए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रचार कर सकते हैं. आयोग ने संबंधित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (SDMA) के दिशानिर्देशों के अनुसार चुनावी राज्यों में पदयात्रा की अनुमति दे दी है. उसने देश में विशेष रूप से मतदान वाले राज्यों में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समय-समय पर समीक्षा की.

ढील में भी कई चरणों को अपना रहा आयोग

इससे पहले को आयोग ने रोड शो, पदयात्रा, वाहन रैलियों और जुलूसों पर लगा प्रतिबंध 11 फरवरी तक बढ़ा दिया था, लेकिन सभी चरणों के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने वालों की संख्या तथा जनसभाओं से संबंधित नियम में ढील प्रादन कर दी थी. 

जनसभा में शामिल हो सकेंगे 1,000 लोग

दी गई छूट के तहत घर-घर जाकर प्रचार करने वाले लोगों की संख्या 10 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है और जनसभाओं में अब अधिकतम 1,000 लोग शामिल हो सकते हैं.

सीमित संख्या के साथ पदयात्रा को मंजूरी

साथ ही जिला प्रशासन से अनुमति लेने के बाद सीमित संख्या के साथ पदयात्रा की जा सकती है. बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने पदयात्रा पर रोक लगाते हुए चुनाव प्रचार का समय भी तय कर दिया था.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें