📅 Friday, 09 October 2026 | 11:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

कांगेस परिवार केवल डायलॉग बाजी करता है: कांग्रेस विधायक रहीं अदिति सिंह ने साधा निशाना

📅 22 February 2022, 10:58 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांगेस परिवार केवल डायलॉग बाजी करता है: कांग्रेस विधायक रहीं अदिति सिंह ने साधा निशाना
कांगेस परिवार केवल डायलॉग बाजी करता है: कांग्रेस विधायक रहीं अदिति सिंह ने साधा निशाना

रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने के लिए भाजपा पूरी तरह से जुट गई है. रायबरेली में कभी कांग्रेस की ही विधायक रहीं अदिति सिंह ने सोमवार को प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने यूपी में बेरोजगारों का मुद्दा उठाने और योगी आदित्यनाथ पर हमला करने पर प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप किस दुनिया में हैं? पंजाब में तो कांग्रेस की सरकार है वहां क्यों नहीं नौकरी देने पर क्या किया.

अदिति सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें पंजाब में (नौकरियों पर) वही वादे करने का अवसर मिला जहां उनकी सरकार है. एक तरफ वे (कांग्रेस) यूपी-बिहार के लोगों को गाली देते हैं और फिर वे यूपी से समर्थन की उम्मीद करते हैं. आप किस दुनिया में रहती हैं प्रियंका जी!

अदिति सिंह ने गांधी परिवार पर सीधा हमला बोला तो वहीं स्मृति ईरानी की प्रशंसा भी की. उन्होंने प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि गांधी परिवार केवल डायलॉगबाजी करता है. कांग्रेस ने रायबरेली के लिए कुछ नहीं किया है. अदिति ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर कहा कि उन्होंने अधिकारियों को रायबरेली में एक ओपीडी स्थापित करने का निर्देश दिया, जिसने कोविड -19 महामारी के दौरान रोगियों के लिए अस्पताल के बिस्तर की व्यवस्था सुनिश्चित की.

प्रियंका गांधी कभी भी संकट के समय रायबरेली की मदद करने नहीं आईं

अदिति सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी कभी भी संकट के समय रायबरेली की मदद करने नहीं आईं. अब चुनाव है तो उन्हें रायबरेली की याद आ रही है. यहां के लोग गांधी परिवार को समझ चुके हैं, इसलिए अब यहां कांग्रेस के लिए कोई संभावना नहीं है. कांग्रेस ने काम किया होता तो उसकी ये हालत न होती.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें