📅 Monday, 28 September 2026 | 01:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,951.77 ▼ -943.97 (-1.28%) • निफ्टी 50: 22,838.30 ▼ -302.20 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
उत्तर प्रदेश

उधारी के 60 रुपये के लिए 13 साल के लड़के ने अपने दोस्त को 11 टुकड़ो में काट डाला

📅 05 September 2021, 11:02 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उधारी के 60 रुपये के लिए 13 साल के लड़के ने अपने दोस्त को 11 टुकड़ो में काट डाला
उधारी के 60 रुपये के लिए 13 साल के लड़के ने अपने दोस्त को 11 टुकड़ो में काट डाला

उत्तर प्रदेश. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो दिन पहले 11 टुकड़े में एक 11 साल के मासूम की लाश मिली थी. लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इस हत्याकांड के बाद पुलिस हरकत में आते हुए महज 48 घंटे में ही खुलासा कर दी है. मृतक के 13 वर्षीय दोस्त ने ही 60 रुपये की उधारी मांगने को लेकर अपने दोस्त सुब्बी की हत्या कर दिया था.

यह भी पढ़े : LIC POLICY : ₹130 जमा करने पर मिलेंगे पूरे ₹27 लाख, जानें कैसे?

क्या है पूरा मामला?

मृतक सुब्बी बीते 30 अगस्त की सुबह 11 बजे से गायब था. परिजनों ने पूरे दिन खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला. दो दिन पहले सुमेरपुर कस्बे में कांसीराम कालोनी के पास झाड़ियों में 11 साल के मासूम की 11 टुकड़ों में बटी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया था. शव के पैर अलग थे, धड़ अलग और सिर अलग था. शव की हड्डियां भी दिख रही थी.इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया. परिजनों ने कपड़ों से अपने बेटे की पहचान की.

यह भी पढ़े : INSURANCE POLICY : LIC के इस प्लान में करिये इन्वेस्ट, हर महीने मिलेंगे 12000 रुपये तक

60 रुपये के लिए दोस्त ने कर दी थी हत्या

दो दिनों की जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार को सुमेरपुर थाने की पुलिस ने मृतक के 13 साल के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि 60 रुपये की उधारी की मांग करने पर दोस्त ने ही उसकी हत्या कर दी. हत्यी की वारदात को अंजाम देने के बाद उसने कांसीराम कॉलोनी के पास झाड़ियों में शव को फेंक कर फरार हो गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें