📅 Monday, 28 September 2026 | 03:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,851.29 ▼ -1,044.45 (-1.41%) • निफ्टी 50: 22,780.80 ▼ -359.70 (-1.55%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

INSURANCE POLICY : LIC के इस प्लान में करिये इन्वेस्ट, हर महीने मिलेंगे 12000 रुपये तक

📅 30 August 2021, 07:29 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
INSURANCE POLICY : LIC के इस प्लान में करिये इन्वेस्ट, हर महीने मिलेंगे 12000 रुपये तक
INSURANCE POLICY : LIC के इस प्लान में करिये इन्वेस्ट, हर महीने मिलेंगे 12000 रुपये तक

अगर आप अपने बेहतर भविष्य के लिए निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक LIC का एक शानदार प्लान है. भारतीय जीवन बीमा निगम ने 1 जुलाई, 2021 नई योजना की शुरूआत की है. देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी LIC ने Saral Pension scheme को लॉन्च किया है. LIC Saral Pension scheme एक गैर-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी योजना है. इस प्लान को स्पाउस के साथ भी लिया जा सकता है. इस स्कीम में पॉलिसी शुरू होने की तारीख से छह महीने के बाद किसी भी समय लोन मिल सकेगा. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों उपलब्ध है.

सरल पेंशन योजना को लेने के 2 तरीके

सिंगल लाइफ- इसमें पॉलिसी किसी एक के नाम पर रहेगी, यानी यह पेंशन योजना किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी. पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी.उसके बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम मिल जाएगा.

ज्वाइंट लाइफ- इस योजना में पति-पत्नी दोनों की कवरेज होती है. इसमें पति या पत्नी जो भी लंबे समय तक जीवित रहता है, उसे पेंशन मिलती है. जब दोनों ही नहीं रहेंगे तो नॉमिनी को बेस प्राइस मिलेगा.

कितना करना होगा निवेश?

इस प्लान के तहत अगर आपको मंथली पेंशन का लाभ लेना है तो कम से कम 1 हजार रुपये हर मंथ जमा करना होगा. उसी तरह तिमाही पेंशन के लिए कम से कम एक महीने में 3 हजार का निवेश करना होगा.

सरल पेंशन योजना की खासियतें

  •  बीमाधारक के लिए पॉलिसी लेते ही उसका पेंशन शुरू हो जाएगा.
  •  अब ये आप पर निर्भर करेगा कि पेंशन हर महीने चाहिए या तिमाही, छमाही या सालाना. ये विकल्प आपको स्वयं चुनना होगा.
  •  ये पेंशन योजना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से ले सकते हैं.
  •  इस योजना में 12000 रुपये साल का न्यूनतम लगाना होगा. इसमें मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट की कोई सीमा नहीं है.
  •  ये योजना 40 से 80 साल तक के लिए लोगों के के लिए है.
  •  इस प्लान में पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 6 महीने बाद पॉलिसी होल्डर को किसी भी समय लोन मिल जाएगा.
  •  

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें