📅 Thursday, 08 October 2026 | 11:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,105.12 ▼ -533.58 (-0.73%) • निफ्टी 50: 22,369.40 ▼ -233.65 (-1.03%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,300 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
उदयपुर

मेनारिया परिक्रमा : नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा जोशी का मेनारिया समाज ने किया सम्मान

📅 07 February 2021, 11:49 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेनारिया परिक्रमा : नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा जोशी का मेनारिया समाज ने किया सम्मान
मेनारिया परिक्रमा : नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा जोशी का मेनारिया समाज ने किया सम्मान

उदयपुर । (चंद्रशेखर मेहता...) मेनारिया समाज की युवा व राजनीति क्षेत्र में उभर रही सख्सीयत कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा की निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा जी जोशी (सुपुत्री कमावत परिवार मेनार) हाल मुकाम इंदौर व उनके पतिदेव श्री सुनील जोशी (सहायक विकास अधिकारी-गढ़ी, बांसवाड़ा) कुशलगढ़ के अल्पकालिक उदयपुर प्रवास के दौरान मेनारिया समाज उदयपुर शहर एवं मेनारिया दर्पण न्यास-उदयपुर के प्रतिनिधियों द्वारा उपरणा व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेनारिया दर्पण न्यास-उदयपुर के सानिध्य में ग्रामीण क्षेत्रों में समाज में शिक्षा की स्थिति व न्यास द्वारा इस क्षैत्र में प्रोत्साहन हेतु किये गये प्रयासों व अब तक आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह आदि की चर्चा कर जानकारी दी व न्यास द्वारा चित्रकुट नगर, भुवाणा उदयपुर में प्रस्तावित छात्रावास की योजना से अवगत कराया। सम्मान कार्यक्रम के दौरान सर्वश्री न्यासी ओंकारलाल मेनारिया, रविशंकर मेहता, घनश्याम मेनारिया (वाना) एंव राजेन्द्र कुमार पानेरी, पूर्व सचिव मेनारिया समाज उदयपुर शहर तथा श्री संजय पानेरी आलोक संस्था उपस्थित थे। उक्त जानकारी मेनारिया नवयुवक मंडल, उदयपुर शहर सचिव एवं मेनारिया दर्पण न्यास के महासचिव श्री रविशंकर मेहता ने पालीवाल वाणी को दी। 

मेनारिया परिक्रमा : नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा जोशी का मेनारिया समाज ने किया सम्मान

● पालीवाल वाणी ब्यूरों...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें