📅 Tuesday, 08 September 2026 | 06:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,900 🥈 चांदी (1kg): ₹222,500 ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
उदयपुर

ब्राह्मण गौरव : विप्र फाउंडेशन ने किया श्री चंद्रशेखर मेहता अध्यक्ष मनोनीत

📅 18 February 2021, 01:11 AM ✍️ paliwalwani.com ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्राह्मण गौरव : विप्र फाउंडेशन ने किया श्री चंद्रशेखर मेहता अध्यक्ष मनोनीत
ब्राह्मण गौरव : विप्र फाउंडेशन ने किया श्री चंद्रशेखर मेहता अध्यक्ष मनोनीत

प्रतापगढ़ । (राजेन्द्र कुमार पानेरी...) विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री केके शर्मा ने प्रतापगढ़ नगर अध्यक्ष के लिए श्री चंद्रशेखर मेहता को मनोनीत कर नगर कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रतापगढ़ जिला प्रभारी श्री शिरीष त्रिपाठी ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि विप्र बंधुओं के हित में संपूर्ण प्रदेश में अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिसमें प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, संगठन, कैरियर निर्माण के लिए योगदान, विप्र वैवाहिक परिचय मंच आदि कार्यो को संपादित किया जा रहा हैं। इस हेतु प्रतापगढ़ नगर के लिए श्री श्री चंद्रशेखर मेहता को प्रतापगढ़ नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। नगर अध्यक्ष पद पर श्री चंद्रशेखर मेहता को मनोनीत किए जाने पर सर्वश्री विप्र फाउंडेशन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों पूर्व बार अध्यक्ष, मधुसुदन शर्मा, डॉ. ज्ञानेन्द्र पंचोरी, मुकेश नागदा, कैलाश जोशी (से.नि. जिला शिक्षा अधिकारी), चंद्रशेखर जोशी (से.नि. उपनिदेशक), योगेश जानी (से.नि. जिला शिक्षा अधिकारी), गणपतलाल शर्मा धमोतर, वीरेंद्र मोहन वशिष्ठ, जितेंद्र शर्मा (ब्रह्मज्योति संस्थान), प्रकाश व्यास (रोकड़िया हनुमानजी ट्रस्ट), राजेंद्र शर्मा (से.नि.प्राचार्य), मोतीलाल शर्मा, विकास शर्मा, श्री हरी शुक्ल सुखला, शत्रुघ्न शर्मा, जगदीश पुरोहित एडवोकेट, सत्यनारायण शर्मा, रमेश पुरोहित, ललित शुक्ला, रमेश शर्मा एडवोकेट, कमलेश  नागर, ओमप्रकाश शर्मा नगर अध्यक्ष छोटीसादड़ी, रवि ओझा प्रतापगढ, पुजा अंशुमान शर्मा, उमा शर्मा, हरीश व्यास़, ललित मेनारिया, योगेश कुमार मेनारिया, लोकेश मेहता, अनिल पानेरी, राकेश पानेरी, राजेन्द्र कुमार पानेरी, एचआर पालीवाल, श्रीमती प्रेमलता पालीवाल एवं पालीवाल वाणी समूह आदि ने हर्ष व्यक्त किया हैं। प्रतापगढ़ नगर अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर मेहता ने विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष श्री केके शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री लक्ष्मीकांत जोशी, प्रतापगढ़ जिला प्रभारी श्री शिरीष त्रिपाठी एवं श्री सत्यनारायण भट्ट का आभार व्यक्त किया। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें