उदयपुर साहित्यकार एवं कवयित्री डॉ. ममता पानेरी साहित्यश्री की मानद उपाधि
उदयपुर. जगमग दीपज्योति अलवर (पंजि.) की ओर से विलुप्त होती, भारतीय संस्कृति के पुनर्जीवन के संदर्भ में साहित्यकार सम्मानोपाधि कार्यक्रम- 2026 का आयोजन किया गया. जिसमें देशभर के विभिन्न प्रांतों के प्रख्यात वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान किया गया.
इस अवसर पर उदयपुर की वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवयित्री डॉ. ममता पानेरी पति डॉ. सुरेन्द्र जी पालीवाल को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन एवं हिंदी वाङ्मय की अभिवृद्धि हेतु साहित्यिक योगदान के परिप्रेक्ष्य में साहित्यश्री की मानद उपाधि से विभूषित किया गया.
सम्मान स्वरूप डॉ. ममता पानेरी जी को शॉल, उपरणा, प्रतिक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किये गए. उदयपुर के माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के हिंदी विभाग में कार्यरत डॉ. ममता पानेरी जी को इस उपलब्धि के लिए कई वरिष्ठ साहित्यकारों, लेखकों और साहित्य प्रेमियों ने बधाई संदेश प्रेषित किये.
ज्ञातव्य है कि डॉ. ममता पानेरी जी को पूर्व में भी दर्जनों संस्थाओं द्वारा कई मंचों से भी सम्मानित किया जा चुका हैं. आपकी इस उपलब्धि पर पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी, पालीवाल किरण, पालीवाल न्यूज, इंदौर मेरी पहचान ने उज्जवल भविष्य की हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
संत एच आर पालीवाल चातुर्मास बीस फीट लोह सांकल धारण एवं पत्थर गिट्टी का बिछोना का संकल्प लेकर विश्व कल्याण का संदेश