📅 Monday, 14 September 2026 | 11:16 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,510 🥈 चांदी (1kg): ₹215,800 🌧️ उज्जैन: 25°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
उदयपुर

श्री ओम प्रकाश नंदवाना को मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित

📅 28 August 2026, 01:20 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री ओम प्रकाश नंदवाना को मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित
श्री ओम प्रकाश नंदवाना को मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित

उदयपुर. समस्त ब्राह्मण एवं सर्व समाज सामूहिक विवाह समिति के संभागीय अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश नंदवाना को 23 अगस्त 2026 को दिल्ली में आयोजित अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में वर्ल्ड कल्चर एंड एजुकेशन आर्गेनाईजेशन द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया. 

समिति के अध्यक्ष श्री महर्षि सारस्वत ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री ओम प्रकाश नंदवाना विगत 50 वर्षों की गौरवमय समाजसेवा में  उल्लेंखनीय कार्य करने पर डॉक्टरेट की उपाधि का अवार्ड मिलने पर समस्त ब्राह्मण एवं सर्व समाज में खुशी की लहर हैं.दिल्ली से ट्रेन द्वारा उदयपुर आगमन पर राणा प्रताप स्टेशन पहुंचते ही समाज जनों ने भावपूर्ण स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया.

इस अवसर पर काकसा जिया परिवार की ओर से सभी आगंतुकों के लिए जलपान की व्यवस्था करते हुए, सभी जनों का स्वागत किया. दिल्ली स्थित सम्मान समारोह में तपस्वी संत डॉ. एच आर पालीवाल के सानिध्य में उपाध्यक्ष डाक्ट्रेट अखिलेश भाटी, उपाध्यक्ष डॉक्ट्रेट देवीलाल दाना एवं श्रीमती अंजू नंदवाना शामिल होकर संस्थान का आभार व्यक्त किया.श्री ओेम प्रकाश नंदवाना क़े चेतक एक्सप्रेस से उदयपुर पहुंचते ही सर्व ब्राह्मण एवं समस्त समाज के पदाधिकारियों एवं समाज जनों ने हदय मन से उत्साह पूर्वक स्वागत कर खुशीयों व्यक्त की गई.

इस अवसर पर व्यवस्थापिका श्रीमती प्रेमलता पालीवाल, काकसा जिया परिवार के सदस्यगण एवं नंदवाना समाज के युवा साथी मौजूद रहे. सर्वश्री बालमुकुंद नंदवाना, सूरज नंदवाना, नितिन बोहरा, मनोज नंदवाना, धर्मेंद्र नंदवाना, राकेश नंदवाना, नरेश नंदवाना, हरि प्रसाद नंदवाना, सुनील नंदवाना, प्रवीण मालाहेड़ा, दुर्गेश नंदवाना, प्रवीण नंदवाना, अजय नंदवाना, श्रीमती प्रेमलता नंदवाना, श्रीमती भावना, मैत्रीय नंदवाना, चित्रेश नंदवाना, निशु एवं अन्य समाज के लोग कनिष्ठ पालीवाल, नाथूलाल शर्मा, हेमंत नागदा, हीराभाई चंदानी, अनूप भाबानी, अर्जुन रंगवानी, भेरूलाल चौहान, श्रीमती राजकुमारी माली एवं उदयपुर शहर के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे.   

श्री ओेम प्रकाश नंदवाना ने अभिभूत होकर सभी का हृदय मन से आभार प्रकट किया एवं आगे भी इसी तरह सहयोग एवं स्नेह बनाए रखने हेतु सभी का साधुवाद दिया. ‌

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें