📅 Saturday, 31 October 2026 | 06:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,100 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
राज्य

हरभजन सिंह होंगे कांग्रेस में शामिल? सिद्धू के इस ट्वीट से मची खलबली...

📅 15 December 2021, 08:01 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हरभजन सिंह होंगे कांग्रेस में शामिल? सिद्धू के इस ट्वीट से मची खलबली...
हरभजन सिंह होंगे कांग्रेस में शामिल? सिद्धू के इस ट्वीट से मची खलबली...

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Indian Cricketer Harbhajan Singh) ने बुधवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Punjab Congress President Navjot Singh Sidhu) से मुलाकात की. पंजाब चुनाव (Punjab Assembly Elections) से कुछ महीने पहले हुई इस मुलाकात के बाद हरभजन के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. हरभजन के साथ अपनी इस मुलाकात की तस्वीर नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विटर पर भी शेयर की है. सिद्धू ने यह तस्वीर शेयर करके लिखा है, “संभावनाओं से भरी तस्वीर ….. चमकते सितारे भज्जी के साथ.” हालांकि राजनीति में आने को लेकर हरभजन सिंह ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

बता दें इससे कुछ दिन पहले हरभजन सिंह के भारतीय जनता पार्टी (Harbhajan Singh joining BJP) में शामिल होने की भी अटकलें लगाई जा रही थीं जिन्हें सिंह ने खारिज कर दिया था. सूत्रों की मानें तो पंजाब कांग्रेस हरभजन सिंह को किसी महत्वपूर्ण सीट से चुनावी मैदान में उतारना चाहती है. इसके साथ ही भज्जी पार्टी के स्टार प्रचारकों में भी शामिल हो सकते हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि इसे लेकर हरभजन सिंह ने बातचीत चल रही है हालांकि फिलहाल इस पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी है.

बता दें पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसे लेकर सभी पार्टियां अभी से जोरआजमाइश में लगी हैं. चुनाव आयोग भी राज्य के दौरे पर है. ऐसा समझा जाता है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए जनवरी में तारीखों की घोषणा कर सकता है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें