📅 Sunday, 27 September 2026 | 02:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
राज्य

इस बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, एमसीएलआर 0.20 फीसदी बढ़ाया

📅 12 October 2022, 09:14 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इस बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, एमसीएलआर 0.20 फीसदी बढ़ाया
इस बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, एमसीएलआर 0.20 फीसदी बढ़ाया

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) (Bank of Maharashtra (BOM)) ने अपने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है। बीओएम ने कोष की सीमांत लागत आधारित लोन दर (एमसीएलआर) में 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई दरें सोमवार से लागू हो गई है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मुताबिक बैंक की एक साल के लिए एमसीएलआर की दर बढ़कर अब 7.80 फीसदी हो गई है, जो पहले 7.60 फीसदी थी। बैंक की एक साल की एमसीएलआर के आधार पर ही वाहन, व्यक्तिगत और होम लोन की दरें तय की जाती हैं। इसी तरह एक दिन से लेकर छह महीने के लिए एमसीएलआर भी 0.20 फीसदी बढ़कर 7.30 से 7.70 फीसदी हो गया है।

दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने पिछले महीने मौद्रिक समीक्षा के बाद रेपो रेट में 0.50 फीसदी का इजाफा किया था। बैंक के लोन दर में इस बढ़ोतरी के बाद एमसीएलआर बेंचमार्क से जुड़े सभी तरह के कर्ज महंगे हो जाएंगे। (एजेंसी, हि.स.)

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें